{"_id":"616d3c95ddb2847d87719d2f","slug":"kashmir-terrorist-attack-satya-pal-malik-says-during-my-tenure-no-terrorists-could-enter-srinagar-adhir-ranjan-chowdhury-nitish-kumar","type":"story","status":"publish","title_hn":"टारगेट किलिंग: सत्यपाल मलिक बोले- मेरे कार्यकाल में श्रीनगर की 50-100 किलोमीटर की सीमा में घुस नहीं सकते थे आतंकी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
टारगेट किलिंग: सत्यपाल मलिक बोले- मेरे कार्यकाल में श्रीनगर की 50-100 किलोमीटर की सीमा में घुस नहीं सकते थे आतंकी
Mon, 18 Oct 2021 02:51 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 18 Oct 2021 02:51 PM IST
सार
सत्यपाल मलिक ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल के रूप में मेरे कार्यकाल के दौरान, श्रीनगर की 50-100 किलोमीटर की सीमा में कोई भी आतंकवादी प्रवेश नहीं कर सका। लेकिन अब श्रीनगर में आतंकी गरीबों की हत्या कर रहे हैं जो कि वास्तव में दुखद है।
विज्ञापन
सत्यपाल मलिक
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीर में लगातार हो रहे आतंकवादी हमले पर मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल के रूप में मेरे कार्यकाल के दौरान श्रीनगर की 50-100 किलोमीटर की सीमा में कोई भी आतंकी घुस नहीं सका, लेकिन अब श्रीनगर में आतंकी गरीबों की हत्या कर रहे हैं, जो कि वास्तव में दुखद है। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों की कमर तोड़ने के लिए और भी सख्त कदम उठाने होंगे। इसके लिए चप्पे-चप्पे पर निगरानी की आवश्यकता है।
विज्ञापन
हमें बुरा लगता है जब हमारे सैनिक, निर्दोष नागरिक मारे जाते हैं: अधीर रंजन
वहीं इस मामले पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने भी चिंता जताई और कहा कि यह चिंता का विषय है। हमें बुरा लगता है जब हमारे सैनिक, निर्दोष नागरिक मारे जाते हैं। हम चाहते हैं कि सरकार बताए कि उनका क्या रुख है क्योंकि उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया था कि 35ए और 370 के खात्मे के बाद कश्मीर में आतंकवाद खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
लोगों की सुरक्षा का इंतजाम करेंगे: नीतीश कुमार
वहीं कश्मीर में बिहार के दो मजदूरों की हत्या पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि
हम इस बात को लेकर वहां अलर्ट कर रहे हैं क्योंकि लोग देश के किसी भी हिस्से में काम करने के लिए स्वतंत्र हैं। उम्मीद है कि इस तरह के लोग जहां रहते हैं उन पर कोई हमला न करे इसके लिए उनकी सुरक्षा के लिए इंतजाम जरूर करेंगे।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में 15 दिनों में 13 नागरिकों की हत्या
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में रविवार को आतंकवादियों ने दो बिहारी मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं अब तक बीते 15 दिनों के अंदर आतंकियों ने 13 आम नागरिकों को निशाना बनाया है। गैर-स्थानीय मजदूरों और कामगारों ने कश्मीर से पलायन शुरू कर दिया है।