फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kashmir is India internal matter, Pakistan does not need to interfere in it, Says Rahul Gandhi

कश्मीर मुद्दे पर डैमेज कंट्रोल में जुटी कांग्रेस, गिरिराज बोले- पाक का आखिरी सहारा राहुल गांधी

Wed, 28 Aug 2019 04:53 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Wed, 28 Aug 2019 04:53 PM IST
विज्ञापन
Kashmir is India internal matter, Pakistan does not need to interfere in it, Says Rahul Gandhi
राहुल गांधी-गिरिराज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

जम्मू और कश्मीर पर राहुल गांधी के दिए गए बयानों पर कांग्रेस अब बचाव की मुद्रा में आ गई है। यूएन को लिखी चिट्ठी में अपने नाम का उल्लेख करने पर राहुल गांधी ने पाकिस्तान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी जबकि कांग्रेस ने कहा कि पाकिस्तान कितना भी झूठ और प्रपंच फैला ले लेकिन यह सच्चाई नहीं बदलने वाली है। वहीं इस मामले को लेकर भाजपा ने वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा।

विज्ञापन


विज्ञापन


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने पाकिस्तान द्वारा कश्मीर को लेकर संयुक्त राष्ट्र में दायर की गई याचिका में अपने ट्वीट और बयानों का उल्लेख करने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बुधवार को ट्वीट कर पाकिस्तान को चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने लिखा, 'मैं इस सरकार से कई मामलों में असहमत हूं। लेकिन, मैं यह साफ कह देना चाहता हूं कि कश्मीर भारत का आंतरिक मुद्दा है और इसमें हस्तक्षेप करने के लिए पाकिस्तान या किसी अन्य विदेशी देश के लिए कोई जगह नहीं है।

जम्मू-कश्मीर में हिंसा हुई है। क्योंकि यह पाकिस्तान द्वारा उकसाया और समर्थित है जिसे दुनिया भर में आतंकवाद का प्रमुख समर्थक माना जाता है।

 

पाकिस्तान कितना भी झूठ बोल ले, जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा है और रहेगा: कांग्रेस

कांग्रेस ने बुधवार को इस्लामाबाद पर तीखा हमला करते हुए कहा कि पाकिस्तान कितना भी झूठ और प्रपंच फैला ले लेकिन यह सच्चाई नहीं बदलने वाली है कि जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख भारत के अटूट अंग थे, हैं और हमेशा रहेंगे।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने एक बयान में कहा कि कांग्रेस ने उन खबरों का संज्ञान लिया गया है जिनमें यह कहा गया है कि पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर पर संयुक्त राष्ट्र में दायर कथित याचिका में राहुल गांधी का नाम शरारतपूर्ण ढंग से लिया गया है ताकि पाकिस्तान के झूठ के पुलिंदे और गलत सूचना को सही ठहराया जा सके।

उन्होंने कहा कि दुनिया में किसी को भी इसमें संदेह नहीं होना चाहिए कि जम्मू, कश्मीर और लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा थे, हैं और सदा रहेंगे। पाकिस्तान की ओर से कितनी भी भ्रांति फैला दी जाए, लेकिन यह अकाट्य सच बदलने वाला नहीं है।

उन्होंने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि पाकिस्तान को दुनिया को पीओके-गिलगित- बाल्टिस्तान में मानवाधिकार के घोर उल्लंघन के बारे में जवाब देना चाहिए। पाकिस्तान को सात करोड़ मुहाजिरों के उत्पीड़न और पाकिस्तानी सुरक्षा बलों द्वारा 25 हजार लोगों की हत्या किए जाने पर जवाब देना चाहिए। सुरजेवाला ने कहा कि पाकिस्तान को बलूचिस्तान में मानवाधिकार का उल्लंघन करने, हजारों लोगों के गायब होने और सामूहिक कब्रें मिलने के बारे में भी जवाब देना होगा।

उन्होंने कहा कि दुनिया को एक बार फिर से याद दिलाने की जरूरत है कि लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मुहम्मद, हिजबुल मुजाहिदीन, अल कायदा और तालिबान जैसे आतंकी संगठनों को पाकिस्तान में फलने-फूलने का मौका मिला है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि कश्मीर का राग अलापने की बजाय पाकिस्तान को इन मुद्दों पर पूरी दुनिया को जवाब देना चाहिए।

पाकिस्तान ने यूएन को चिट्ठी लिख राहुल गांधी के बयान का दिया था हवाला

पाकिस्तान ने मंगलवार को कश्मीर मामले में संयुक्त राष्ट्र को चिट्ठी लिखकर भारत की शिकायत की थी। इस चिठ्ठी में राहुल गांधी के बयानों का हवाला दिया गया था। इस चिट्ठी में भारत पर कश्मीर में मानवाधिकार उल्लंघन और हिंसा को बढ़ाने का आरोप लगाया है। पाकिस्तान ने इसमें लिखा कि भारत में मुख्य पार्टी कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने भी माना है कि 'कश्मीर में लोग मर रहे हैं' और वहां हालात सामान्य नहीं हैं। 

राहुल गांधी के अलावा इस चिट्ठी में जम्मू कश्मीर के पूर् मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती का नाम भी शामिल है। 

राहुल गांधी और कांग्रेस ने भारत को बहुत जख्म दिए हैं: गिरिराज

केंद्रीय पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह ने यूएन में पाकिस्तान द्वारा लिखी गई चिट्ठी में राहुल गांधी के बयानों का उल्लेख होने पर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा कि हर जगह मुंह की खाने के बाद पाकिस्तान का आखिरी सहारा राहुल गांधी और कांग्रेसी ही बची है। राहुल गांधी और कांग्रेस ने भारत को बहुत जख्म दिए हैं।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed