फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Video Four injured after a speeding ambulance toppled at a toll gate near Byndoor Ambulance was carr

Viral Video: कर्नाटक में तेज रफ्तार एंबुलेंस हादसे का शिकार, दिल दहलाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Wed, 20 Jul 2022 10:35 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 20 Jul 2022 10:35 PM IST
सार

वीडियो में देखा जा सकता है कि बारिश की वजह से सड़क भीगी हुई थी। इस दौरान टोल पर तैनात कर्मचारी ने तेज रफ्तार एंबुलेंस को आते देखा।

विज्ञापन
Karnataka Video Four injured after a speeding ambulance toppled at a toll gate near Byndoor Ambulance was carr
Viral Video - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि राज्य में बिंदूर के पास एक टोल गेट पर तेज रफ्तार एंबुलेंस दुर्घटना का शिकार हो गई। दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पास खड़े चार लोग जख्मी हो गए। एम्बुलेंस एक मरीज को होन्नावरा ले जा रही थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


वीडियो में देखा जा सकता है कि बारिश की वजह से सड़क भीगी हुई थी। इस दौरान टोल पर तैनात कर्मचारी ने तेज रफ्तार एंबुलेंस को आते देखा। उसने तुरंत ही बैरिकेट्स हटाने की कोशिश की, लेकिन एंबुलेंस की रफ्तार तेज होने की वजह से ड्राइवर उस पर नियंत्रण नहीं रख सका और एंबुलेंस फिसलकर टोल पर बने काउंटर से जा टकराई। इस दौरान एंबुलेंस में सवार मरीज काफी दूर जा कर गिरे।
विज्ञापन

 


पुलिस ने बताया कि एंबुलेंस में सवार चालक समेत चार लोगों की शिरूर टोल प्लाजा पर हुई दुर्घटना में मौत हो गई। एंबुलेंस एक मरीज को होन्नावार से कुंदापुरा ले जा रही थी। एंबुलेंस का चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और वाहन टोल द्वार पर एक खंभे से टकरा गई।यह हादसा टोल द्वार पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया और इसकी वीडियो सोशल मीडिया सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed