{"_id":"699d3c23384f19f94804c813","slug":"karnataka-sulebailu-minor-murder-case-shivamogga-school-student-killed-minors-detained-police-probe-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: स्कूली छात्र की हत्या के बाद शिवमोगा में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात; दो नाबालिग गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: स्कूली छात्र की हत्या के बाद शिवमोगा में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात; दो नाबालिग गिरफ्तार
Tue, 24 Feb 2026 11:20 AM IST
अमन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: अमन तिवारी
Updated Tue, 24 Feb 2026 11:20 AM IST
सार
शिवमोगा के सुलेबैलू में 16 साल के छात्र संकेत की स्कूल के बाहर हत्या कर दी गई। वह दोस्तों के बीच हो रहे झगड़े को रोकने गया था। पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा है। घटना के बाद इलाके में तनाव है, जिसे देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक के शिवमोगा जिले में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां के सुलेबैलू इलाके के एक सरकारी स्कूल के बाहर 16 साल के छात्र की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान संकेत के रूप में हुई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया है, जिसे देखते हुए पुलिस ने शहर में सुरक्षा बढ़ा दी है।
कैसे हुई घटना?
यह घटना तब हुई जब उरगाडूरू के सरकारी हाई स्कूल का छात्र संकेत अपनी परीक्षाओं से पहले एक स्पेशल क्लास में शामिल होने गया था। पुलिस अधीक्षक एसपी निखिल बी ने बताया कि स्कूल के बाहर लड़कों का एक ग्रुप आपस में बहस कर रहा था। संकेत ने उस झगड़े में दखल दिया और बीच-बचाव करने की कोशिश की।
क्या बोले अधिकारी?
एसपी ने जानकारी दी कि झगड़ा करने वाले लड़के संकेत को पहले से जानते थे और वे भी नाबालिग हैं। बहस के दौरान उन्होंने संकेत पर अपने हाथों से हमला किया, जिससे उसे सीने के पास चोट लगी और वह वहीं गिर गया। इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचने तक उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: TMC: झारखंड एयर एंबुलेंस हादसे की हो गहन जांच, टीएमसी ने उठाई मांग; सात लोगों की गई थी जान
मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग लड़कों को हिरासत में लिया है। अधिकारी ने कहा कि पुलिस इस घटना में शामिल अन्य लोगों की भी जानकारी जुटा रही है। जो भी इसमें शामिल मिलेगा, हम उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करेंगे।
जांच में जुटी पुलिस
हत्या की असली वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। एसपी का कहना है कि पूरी जांच के बाद ही सही कारण पता चलेगा। कुछ लोगों का कहना है कि यह झगड़ा किसी छोटी सी बात पर शुरू हुआ था। हालांकि इसकी पुष्टी नहीं हुई है। फिलहाल इस घटना ने सांप्रदायिक रंग ले लिया है, जिसके बाद अधिकारियों ने शांति बनाए रखने के लिए पूरे शहर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। शिवमोगा से भाजपा विधायक एस.एन. चन्नबसप्पा ने भी हालात का जायजा लिया।
अन्य वीडियो-

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन