फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Sugarcane farmers riot set many tractors on fire protesters furious over support price

Karnataka: गन्ना किसानों का बवाल, 20 से ज्यादा ट्रैक्टरों में लगाई आग; समर्थन मूल्य को लेकर भड़के प्रदर्शनकारी

Thu, 13 Nov 2025 08:02 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: हिमांशु चंदेल Updated Thu, 13 Nov 2025 08:02 PM IST
सार

कर्नाटक के बागलकोट जिले में गन्ना किसानों का विरोध हिंसक हो गया। समर्थन मूल्य की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने 20 से ज्यादा ट्रैक्टरों को आग के हवाले कर दिया। पुलिस के दखल के बावजूद हालात बेकाबू रहे। किसान 3500 रुपये प्रति टन का समर्थन मूल्य तय करने और बकाया भुगतान की मांग पर अड़े हैं।

विज्ञापन
Karnataka Sugarcane farmers riot set many tractors on fire protesters furious over support price
किसानों का प्रदर्शन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक के बागलकोट जिले के मुद्होल में गुरुवार को गन्ना किसानों का गुस्सा बेकाबू हो गया। समर्थन मूल्य की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने दर्जनों अधिक गन्ना लदे ट्रैक्टरों में आग लगा दी। यह आगजनी उस वक्त हुई जब किसान गन्ना लेकर शुगर फैक्ट्रियों की ओर जा रहे थे और उन्होंने रास्ते में ट्रैक्टरों को पलट दिया।
विज्ञापन


माना जा राह है कि किसान लंबे समय से प्रति टन 3500 रुपये का समर्थन मूल्य तय करने की मांग कर रहे हैं। फैक्ट्री मालिकों से बातचीत के बावजूद समाधान नहीं निकलने पर गुस्साए किसानों ने हिंसक रूप ले लिया। उन्होंने सांगनट्टी क्रॉस इलाके में महालिंगपुर के पास गन्ना लदे ट्रैक्टरों को पलटकर आग के हवाले कर दिया। इस दौरान पुलिस ने हालात संभालने की कोशिश की, लेकिन स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई।
विज्ञापन


फैक्ट्री प्रबंधन पर गुस्सा और हंगामा
किसानों का आरोप है कि फैक्ट्री मालिक उनकी बात सुनने के लिए मंच पर तक नहीं पहुंचे। इसी नाराजगी में किसानों ने फैक्ट्री गेट की ओर कूच किया और वहीं खड़े ट्रैक्टरों की लंबी कतार में आग लगा दी। फैक्ट्री परिसर के बाहर भी कई गन्ना लदे ट्रॉली खड़े थे जिन्हें प्रदर्शनकारियों ने पलट दिया। बताया गया कि आग इतनी तेज थी कि आस-पास का इलाका धुएं से भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- लाल किला धमाके के बीच विदेशी सैलानी टाल रहे भारत यात्रा, सुरक्षा अलर्ट के बीच घटी होटल बुकिंग


पुलिस की कार्रवाई और मौके की स्थिति
स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। हालांकि, कई ट्रैक्टर पूरी तरह जलकर खाक हो गए। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया और कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि हालात फिर से बिगड़ें नहीं।

किसानों की मांगें और प्रशासन की प्रतिक्रिया
किसानों का कहना है कि जब तक बकाया भुगतान नहीं किया जाता और शुगर फैक्ट्रियों का संचालन फिर से शुरू नहीं होता, वे आंदोलन जारी रखेंगे। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि उनकी मांगों पर विचार किया जा रहा है। वहीं, राज्य सरकार ने नुकसान का आंकलन करने और मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed