फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Foreign tourists are postponing trips to India amid the Red Fort blast

Delhi Blast: लाल किला धमाके के बीच विदेशी सैलानी टाल रहे भारत यात्रा, सुरक्षा अलर्ट के बीच घटी होटल बुकिंग

Thu, 13 Nov 2025 05:12 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 13 Nov 2025 05:12 PM IST
विज्ञापन
Foreign tourists are postponing trips to India amid the Red Fort blast
लाल किला - फोटो : ANI

राजधानी दिल्ली में सोमवार को लाल किले के पास हुए धमाके के बाद देश के ट्रैवल और टूरिज्म सेक्टर पर तात्कालिक असर दिखने को मिल रहा है। क्योंकि भारत समेत कई देशों में क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों का सीजन शुरू होने जा रहा है। ऐसे में कई देशों के पर्यटक घूमने फिरने के लिए भारत आते है। जबकि भारत से कई पर्यटक विदेश में सैर सपाटे के लिए जाते है। इस बीच अमेरिका और ब्रिटेन ने अपने नागरिकों के लिए भारत यात्रा को लेकर सावधानी बरतने की एडवाइजरी जारी की है।

विज्ञापन


पर्यटन-ट्रेवल सेक्टर से जुड़े लोगों का कहना है कि, दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट के बाद सुरक्षा के चलते कई विदेशी पर्यटक भारत की यात्रा को रद्द कर रहे या फिर आगे के लिए टाल रहे है। सालाना पीक सीजन की शुरुआत होने जा रही है। ऐसे में इसका सीधा असर भारत के यात्रा एवं पर्यटन बाजार पर पड़ेगा। लेकिन मध्यम और दीर्घ अवधि में स्थिति सामान्य हो जाएगी और पर्यटन गतिविधियां फिर रफ्तार पकड़ लेंगी। घरेलू पर्यटन बाजार जल्दी ही पटरी पर लौट आता है, जैसा पहले भी कई बार हुआ है। लेकिन दिल्ली एक गंतव्य और ट्रांजिट हब दोनों है, इसलिए इसका असर अगर दिखेगा भी तो बहुत कम समय के लिए रहेगा।
विज्ञापन


इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स का कहा कि अमेरिका, ब्रिटेन और पश्चिमी यूरोप बाजारों के पर्यटक सुरक्षा से जुड़ी खबरों के प्रति काफी संवेदनशील होते हैं। ऐसे में लाल किला विस्फोट की घटना के बाद कई विदेशी पर्यटक अपनी यात्राएं रद्द या फिलहाल स्थगित कर सकते हैं। जबकि होटल दिल्ली में हुए धमाके के बाद टूर बुकिंग में थोड़ी गिरावट देखी गई है। होटल व्यवसाय के कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि, दिल्ली में हुई बम ब्लास्ट की घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। कारोबार के लिहाज से बुकिंग में थोड़ी कमी आई है, खासकर उन विदेशी पर्यटकों की ओर से जो लंबी दूरी से आते हैं। क्योंकि वे अपनी सुरक्षा को लेकर ज्यादा सतर्क रहते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटन-ट्रेवल सेक्टर के जानकारों का कहना है कि, लाल किला धमाका सभी के लिए चौंकाने वाला है, लेकिन इसका असर सीमित रहेगा। विदेशी पर्यटकों की ज्यादातर यात्राएं पहले से तय होती हैं, इसलिए इस घटना से उनका कार्यक्रम प्रभावित नहीं होगा। लेकिन सरकार और स्थानीय प्रशासन को सुरक्षा को और मजबूत करने की जरूरत है ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाए और तेज कार्रवाई की जाए। ताकि पर्यटक का भरोसा बन सके।

ब्रिटेन की ट्रैवल एडवाइजरी में कश्मीर और मणिपुर को लेकर चेतावनी
लाल किले पर हुए हमले के बाद ब्रिटेन ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें भारत यात्रा के दौरान कई सावधानियां बताई हैं। ब्रिटेन सरकार के फॉरेन, कॉमनवेल्थ एंड डेवलपमेंट ऑफिसर ने अपने नागरिकों के लिए कहा कि भारत-पाकिस्तान सीमा के 10 किमी दायरे में यात्रा न करें। यह क्षेत्र अ सुरक्षित माना गया है। इसके अलावा ब्रिटेन ने जम्मू-कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में जाने से भी मना किया है। हालांकि केवल जम्मू और हवाई मार्ग से आने-जाने की अनुमति दी गई है। ट्रैवल एडवाइजरी में कश्मीर घाटी में पर्यटन स्थलों जैसे पहलगाम, गुलमर्ग, सोनमर्ग, श्रीनगर शहर और जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे की यात्रा न करें। मणिपुर राज्य में भी गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी है। एडवाइजरी में जिक्र किया गया है कि मणिपुर में 2023 में भड़की जातीय हिंसा के बाद अभी भी कर्फ्यू और प्रतिबंध लगे हुए हैं।


दिल्ली में लाल किला के पास 10 नवंबर की शाम को एक कार में धमाका हो गया। इसमें 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं 25 से ज्यादा घायल हो गए। धमाके के तार आतंक से जुड़ते दिख रहे हैं। गृह मंत्रालय ने मामले की जांच एनआईए को सौंप दी है। धमाके की संवेदनशीलता को देखते हुए ब्रिटेन ने अपने नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed