फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka State Contractors Association writes to CM Siddaramaiah for not making payments as per seniority

Karnataka: 'ठेकेदारों के भुगतान में हो रही मनमानी', कर्नाटक कॉन्ट्रेक्टर्स संघ ने लिखा सीएम को पत्र

Fri, 11 Apr 2025 09:04 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 11 Apr 2025 09:04 AM IST
सार

पत्र में मंजूनाथ ने लिखा कि 'ठेकेदारों को भुगतान नहीं हो रहा है और सिर्फ प्रभावशाली ठेकेदारों को ही पैसा मिल रहा है।' मंजूनाथ ने सवाल किया कि 'ऐसे में बाकी ठेकेदार कैसे अपना गुजारा करेंगे?' 

विज्ञापन
Karnataka State Contractors Association writes to CM Siddaramaiah for not making payments as per seniority
सिद्धारमैया, सीएम, कर्नाटक - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक स्टेट कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष आर. मंजूनाथ ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को पत्र लिखा है। इस पत्र में मंजूनाथ ने आरोप लगाया है कि ठेकेदारों को सरकारी विभागों द्वारा भुगतान में मनमानी की जा रही है। उन्होंने मांग की कि ठेकेदारों को वरिष्ठता के आधार पर भुगतान किया जाए। 
विज्ञापन


पत्र में लगाए गंभीर आरोप
पत्र में कर्नाटक स्टेट कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष आर. मंजूनाथ ने लिखा कि 'सरकारी विभागों और ठेकेदारों के बीच मध्यस्थों की संख्या काफी बढ़ गई है। सरकार को पारदर्शिता कानून के तहत वरिष्ठता के आधार पर भुगतान जारी करना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है। राज्य में कुल 1.5 लाख ठेकेदार हैं, जिनमें से 60 प्रतिशत छोटे और मध्यम स्तर के ठेकेदार हैं। इन ठेकेदारों को भुगतान नहीं हो रहा है और सिर्फ प्रभावशाली ठेकेदारों को ही पैसा मिल रहा है।' मंजूनाथ ने सवाल किया कि 'ऐसे में बाकी ठेकेदार कैसे अपना गुजारा करेंगे?' 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कर्नाटक: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सूरनद राजशेखरन का निधन
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्र में मंजूनाथ ने आरोप लगाया कि मध्यस्थ काफी ज्यादा बढ़ गए हैं और सरकारी विभागों और ठेकेदारों के बीच होने वाले भुगतान में इन मध्यस्थों की संख्या बढ़ गई है। इसके चलते भुगतान वरिष्ठता के आधार पर नहीं हो पाता और इसमें मनमानी होती है। वहीं वहीं राज्य सरकार की नीतियों और मूल्य वृद्धि को लेकर भाजपा लगातार हमलावर है। बीती 3 अप्रैल को भाजपा के शीर्ष नेताओं प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र, पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और वरिष्ठ नेता सीटी रवि ने विरोध प्रदर्शन किया था। गुरुवार को इन तीनों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। भाजपा एमएलसी चालावाड़ी नारायणस्वामी का कहना है कि कांग्रेस सरकार पांच गारंटियों के आधार पर सत्ता में बने रहने चाहती है, लेकिन सभी जरूरी चीजों के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। 

ये भी पढ़ें- Politics: राहुल गांधी के स्मार्ट राजनीतिक गेम से भाजपा के सामने चुनौती, हिंदुत्व से टकराएगा समाजवाद-जातिवाद
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed