फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat civic polls: Counting underway in Gandhinagar, other local bodies, News in Hindi

गुजरात निकाय चुनाव: स्थानीय निकायों में मतगणना जारी, गांधीनगर में भाजपा-कांग्रेस और आप के बीच मुख्य मुकाबला

Tue, 13 Oct 2026 11:09 AM IST
पवन पांडेय पीटीआई, गांधीनगर
पीटीआई, गांधीनगर Published by: पवन पांडेय Updated Tue, 13 Oct 2026 11:09 AM IST
सार

गुजरात में गांधीनगर नगर निगम समेत थारा और ओखा नगर पालिकाओं के चुनावों की मतगणना मंगलवार सुबह नौ बजे शुरू हो गई। गांधीनगर की 44 सीटों पर 130 उम्मीदवार मैदान में हैं, जहां भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच मुकाबला है। गांधीनगर में 59.25%, थारा में 81.18% और ओखा में 63.27% मतदान हुआ। राज्य के अन्य निकायों में हुए उपचुनावों की गिनती भी जारी है।

विज्ञापन
Gujarat civic polls: Counting underway in Gandhinagar, other local bodies, News in Hindi
ईवीएम (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

गुजरात में गांधीनगर नगर निगम (जीएमसी) समेत कई स्थानीय निकायों के चुनावों की मतगणना मंगलवार सुबह नौ बजे शुरू हुई। गांधीनगर के अलावा थारा और ओखा नगर पालिकाओं के चुनावों के लिए भी वोटों की गिनती की जा रही है। इन निकायों में रविवार को मतदान हुआ था। गांधीनगर नगर निगम में पिछले पांच साल से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का शासन था। इस बार यहां भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच मुख्य मुकाबला है।
विज्ञापन


गांधीनगर की 44 सीटों पर 130 उम्मीदवार मैदान में
  • गांधीनगर नगर निगम की सभी 44 सीटों पर चुनाव हुए। ये सीटें 11 वार्डों में हैं। चुनाव में कुल 130 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई। नगर निगम क्षेत्र में करीब 2.59 लाख मतदाता हैं।
  • विज्ञापन
  • गांधीनगर नगर निगम के लिए पिछली बार अक्तूबर 2021 में चुनाव हुए थे। उस समय भाजपा ने 44 में से 41 सीटें जीती थीं। कांग्रेस को दो सीटें मिली थीं, जबकि आम आदमी पार्टी ने एक सीट पर जीत दर्ज की थी।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

ओखा और थारा में भी वोटों की गिनती
देवभूमि द्वारका जिले की ओखा नगर पालिका में नौ वार्डों की 32 सीटों के लिए मतगणना जारी है। इनमें से चार सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध जीत चुके हैं। बाकी सीटों के लिए कुल 75 उम्मीदवार मैदान में थे। वहीं, बनासकांठा जिले की थारा नगर पालिका में छह वार्डों की 24 सीटों के लिए मतगणना हो रही है। यहां कुल 59 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था।

गांधीनगर में 59.25 फीसदी मतदान
राज्य निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, गांधीनगर में 59.25 फीसदी मतदान हुआ। वहीं, थारा में 81.18 फीसदी और ओखा में 63.27 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। राज्य निर्वाचन आयोग के संयुक्त आयुक्त एनके डामोर ने मतदान के बाद बताया था कि चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए।


कई अन्य निकायों में उपचुनाव की मतगणना
गुजरात की खेरालू, छोटा उदेपुर और बायड नगर पालिकाओं में भी एक-एक सीट पर उपचुनाव हुए थे। इसके अलावा राज्य की विभिन्न जिला पंचायतों और तालुका पंचायतों की सीटों पर भी उपचुनाव कराए गए। इन सीटों के लिए भी मंगलवार को मतगणना जारी है। इन सभी चुनावों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed