{"_id":"6acdc3f7e8cb8f891308c478","slug":"gujarat-civic-polls-counting-underway-in-gandhinagar-other-local-bodies-news-in-hindi-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात निकाय चुनाव: गांधीनगर नगर निगम और दो स्थानीय निकायों में जीती भाजपा, पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात निकाय चुनाव: गांधीनगर नगर निगम और दो स्थानीय निकायों में जीती भाजपा, पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
Tue, 13 Oct 2026 01:35 PM IST
पवन पांडेय
पीटीआई, गांधीनगर
पीटीआई, गांधीनगर
Published by: पवन पांडेय
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:35 PM IST
सार
गुजरात में स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गांधीनगर नगर निगम समेत तीनों शहरी निकायों में सत्ता बरकरार रखी। मंगलवार को घोषित नतीजों के अनुसार, गांधीनगर नगर निगम की 44 सीटों में से भाजपा ने 38 पर जीत दर्ज की। वहीं पार्टी की जीत पर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया है।
विज्ञापन
गुजरात निकाय चुनाव
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
गुजरात में स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गांधीनगर नगर निगम समेत तीनों शहरी निकायों में सत्ता बरकरार रखी। मंगलवार को घोषित नतीजों के अनुसार, गांधीनगर नगर निगम की 44 सीटों में से भाजपा ने 38 पर जीत दर्ज की। कांग्रेस को पांच सीटें मिलीं, जबकि एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार के खाते में गई। आम आदमी पार्टी अपना खाता भी नहीं खोल सकी। बनासकांठा जिले की थारा नगरपालिका की 24 सीटों में भाजपा ने 19 और कांग्रेस ने पांच सीटें जीतीं। देवभूमि द्वारका जिले की ओखा नगरपालिका में भाजपा ने कुल 36 में से 33 सीटें जीतकर सत्ता बरकरार रखी।
गांधीनगर की 44 सीटों पर 130 उम्मीदवार मैदान में
ओखा और थारा में भी वोटों की गिनती
देवभूमि द्वारका जिले की ओखा नगर पालिका में नौ वार्डों की 32 सीटों के लिए मतगणना जारी है। इनमें से चार सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध जीत चुके हैं। बाकी सीटों के लिए कुल 75 उम्मीदवार मैदान में थे। वहीं, बनासकांठा जिले की थारा नगर पालिका में छह वार्डों की 24 सीटों के लिए मतगणना हो रही है। यहां कुल 59 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था।
गांधीनगर में 59.25 फीसदी मतदान
राज्य निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, गांधीनगर में 59.25 फीसदी मतदान हुआ। वहीं, थारा में 81.18 फीसदी और ओखा में 63.27 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। राज्य निर्वाचन आयोग के संयुक्त आयुक्त एनके डामोर ने मतदान के बाद बताया था कि चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए।
कई अन्य निकायों में उपचुनाव की मतगणना
गुजरात की खेरालू, छोटा उदेपुर और बायड नगर पालिकाओं में भी एक-एक सीट पर उपचुनाव हुए थे। इसके अलावा राज्य की विभिन्न जिला पंचायतों और तालुका पंचायतों की सीटों पर भी उपचुनाव कराए गए। इन सीटों के लिए भी मंगलवार को मतगणना जारी है। इन सभी चुनावों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन
Gandhinagar, Gujarat: BJP workers celebrate as the party wins five seats in the municipal corporation polls. https://t.co/xZJlibKxGw
— IANS (@ians_india) October 13, 2026विज्ञापन
गांधीनगर की 44 सीटों पर 130 उम्मीदवार मैदान में
- गांधीनगर नगर निगम की सभी 44 सीटों पर चुनाव हुए। ये सीटें 11 वार्डों में हैं। चुनाव में कुल 130 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई। नगर निगम क्षेत्र में करीब 2.59 लाख मतदाता हैं।
- गांधीनगर नगर निगम के लिए पिछली बार अक्तूबर 2021 में चुनाव हुए थे। उस समय भाजपा ने 44 में से 41 सीटें जीती थीं। कांग्रेस को दो सीटें मिली थीं, जबकि आम आदमी पार्टी ने एक सीट पर जीत दर्ज की थी।