फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka results: BJP shocked by Karnataka defeat, party asks for report card of all MPs

Karnataka results: कर्नाटक हार से बौखलाई भाजपा, पार्टी ने मांगा सभी सांसदों का रिपोर्ट कार्ड

Tue, 16 May 2023 04:00 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Tue, 16 May 2023 04:00 PM IST
सार

Karnataka results: 30 मई से 30 जून के बीच एक महीने तक चलने वाले 'विशेष जनसंपर्क अभियान' (Vishesh Jansampark Abhiyan) के अंतर्गत देश के 396 लोकसभा क्षेत्रों में जनता से संवाद किया जाएगा। इसी दौरान प्रदेश की टीमों के द्वारा सांसदों के क्षेत्रों में हुए कार्यों की जानकारी एकत्र की जाएगी...

विज्ञापन
Karnataka results: BJP shocked by Karnataka defeat, party asks for report card of all MPs
Karnataka Results: BJP - फोटो : Amar Ujala/Sonu Kumar

विस्तार

कर्नाटक में हुई करारी हार से बौखलाई भाजपा ने अपने सभी सांसदों का रिपोर्ट कार्ड मांगा है। सभी प्रदेश अध्यक्षों को एक महीने के भीतर सभी सांसदों के लोकसभा क्षेत्रों में हुए कार्यों की समीक्षा कर एक रिपोर्ट पार्टी की केंद्रीय इकाई को देनी है। सांसदों का रिपोर्ट कार्ड उनके लोकसभा क्षेत्रों में केंद्र सरकार के द्वारा किए गए कल्याणकारी कार्यों की स्थिति, सांसदों की जनता के बीच लोकप्रियता, क्षेत्र में बिताए गए समय और सोशल मीडिया पर उनकी सक्रियता के आधार पर बनाया जाएगा। 2024 में टिकट बंटवारे के लिए यह बड़ा आधार बन सकता है। इसके पूर्व भी एक बार सांसदों और मंत्रियों से अपने-अपने क्षेत्रों में हुए कार्यों की जानकारी मांगी गई थी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: BJP: कर्नाटक की हार से भाजपा ने बदली रणनीति, राजस्थान- मध्य प्रदेश चुनाव में कर सकती है पलटवार

विज्ञापन

70 कमजोर लोकसभाओं पर फोकस

30 मई से 30 जून के बीच एक महीने तक चलने वाले 'विशेष जनसंपर्क अभियान' (Vishesh Jansampark Abhiyan) के अंतर्गत देश के 396 लोकसभा क्षेत्रों में जनता से संवाद किया जाएगा। इसी दौरान प्रदेश की टीमों के द्वारा सांसदों के क्षेत्रों में हुए कार्यों की जानकारी एकत्र की जाएगी। जिन लोकसभा क्षेत्रों में पार्टी की स्थिति कमजोर है, उन पर विशेष तौर पर फोकस कर अगले एक वर्ष के अंदर जनसंपर्क किया जाएगा। पार्टी ने 70 ऐसे लोकसभा क्षेत्रों की पहचान की है, जहां पार्टी ने कम अंतर से जीत हासिल की थी। ऐसे सभी लोकसभा क्षेत्रों में विशेष तौर पर कार्य किया जाएगा और जनता से संपर्क स्थापित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले चुनावों की चिंता बढ़ी

कर्नाटक चुनाव परिणाम से भाजपा को अगले विधानसभाओं की चिंता बढ़ गई है। भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पार्टी इस बात का गहराई से आकलन कर रही है कि कर्नाटक में हुई हार का आगामी लोकसभा चुनाव पर क्या असर पड़ सकता है। इस बात का भी आकलन किया जा रहा है कि इसी वर्ष होने वाले राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के विधानसभा चुनावों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा।

छत्तीसगढ़-राजस्थान को लेकर चिंता

पार्टी के अंदर अभी से छत्तीसगढ़ के चुनाव परिणामों को लेकर चिंता है। मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के लंबे समय से सत्ता में रहने के कारण पैदा हुए एंटी इनकमबेंसी फैक्टर की तीव्रता का आकलन किया जा रहा है। राजस्थान में सत्तारूढ़ दल में मचे घमासान के बीच भी पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को 'वसुंधरा फैक्टर' अभी भी परेशान कर रहा है। 2024 के लोकसभा चुनावों के ठीक पहले इन राज्यों में कमजोर प्रदर्शन पार्टी और कार्यकर्ताओं के मनोबल पर नकारात्मक असर डाल सकता है।

यह भी पढ़ें: Politics: BJP को चुनावों में हराने के लिए शरद पवार ने बताया फॉर्मूला, बोले- कर्नाटक की तरह हर राज्य में...

यही कारण है कि इन राज्यों में बेहतर परिणाम लाने पर गहराई से काम किया जा रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत इन चुनावी राज्यों में पार्टी ध्या्न केंद्रित कर सकती है। प्रधानमंत्री मोदी की ज्यादा जनसभाएं इन्हीं राज्यों में कर हवा को अपने पक्ष में करने की कोशिश की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed