{"_id":"5afb0ab04f1c1beb408b57b1","slug":"karnataka-result-congress-jds-bjp-all-party-trying-to-form-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक के नतीजे से सूबे में हलचल, सरकार बनाने की जोर-आजमाइश में जुटे सभी ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कर्नाटक के नतीजे से सूबे में हलचल, सरकार बनाने की जोर-आजमाइश में जुटे सभी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Updated Wed, 16 May 2018 04:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक में चुनावी नतीजों के बाद सियासत कोई भी करवट ले सकती है। सत्ता की चाबी साबित हुए जेडीएस का कांग्रेस के प्रति झुकाव दिख रहा है। मुख्यमंत्री की कुर्सी दांव पर लगी है और ऐसे में देवगौड़ा के बेटे कुमारस्वामी को अपना दावा भी सही साबित करके दिखाना है। चुनावी समीकरण ही हैं जिनके चलते जेडीएस सरकार बनाने के दांव में तुरुप का इक्का साबित हो रही है। चूंकि सबसे बड़ी पार्टी साबित होने के बावजूद बीजेपी पूर्ण बहुमत हासिल करने से चूक गई। कांग्रेस भी इस काबिल नहीं कि वो बिना किसी समर्थन के सरकार का हिस्सा बन सके। ऐसे में जेडीएस को कांग्रेस का मिला प्रस्ताव मंजूर है और दोनों पार्टियों की तरफ से मुलाकात का सिलसिला जारी है।
जेडीएस प्रमुख एचडी देवगौड़ा कांग्रेस नेताओं संग बातचीत कर रहे हैं। चुनाव से पहले कांग्रेस का मुख्यमंत्री चेहरा रहे सिद्धारमैया भी देवगौड़ा से मिलने पहुंचे। उनके साथ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, डीके शिवकुमार और मल्लिकाअर्जुन खड़गे भी बैठक में शामिल हुए।
विज्ञापन
उधर बीजेपी की कोशिश है कि किसी तरह समीकरण का नया फॉर्मूला निकाला जाए और सबसे बड़ी पार्टी बनी बीजेपी को मायूसी ना हाथ लगे। यही वजह है की बीजेपी में भी बैठकों का दौर जारी है। इसी क्रम में बुधवार सुबह 11 बजे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और धर्मेंद्र प्रधान की अध्यक्षता में कर्नाटक बीजेपी की बैठक होगी। कोशिश रहेगी कि पार्टी किसी तरह तालमेल के जरिए बहुमत जुटाने में कामयाब रहे और मुंह तक आई जीत का स्वाद चख सके।
विज्ञापन
JD(S)' HD Deve Gowda & HD Kumaraswamy are in meeting with Congress leaders including Siddaramaiah, Ghulam Nabi Azad, DK Shivakumar and Mallikarjun Kharge in Bengaluru. #KarnatakaElections2018 https://t.co/rJxE5mXrrM
— ANI (@ANI) May 15, 2018विज्ञापन
जेडीएस प्रमुख एचडी देवगौड़ा कांग्रेस नेताओं संग बातचीत कर रहे हैं। चुनाव से पहले कांग्रेस का मुख्यमंत्री चेहरा रहे सिद्धारमैया भी देवगौड़ा से मिलने पहुंचे। उनके साथ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, डीके शिवकुमार और मल्लिकाअर्जुन खड़गे भी बैठक में शामिल हुए।
विज्ञापन
Union Ministers JP Nadda and Dharmendra Pradhan made observers for Karnataka, legislative party meeting to be held at 11 am tomorrow in Bengaluru.#KarnatakaElections2018 pic.twitter.com/Y4rXAgW9Yf
— ANI (@ANI) May 15, 2018