{"_id":"5d33b5178ebc3e6cc4513649","slug":"karnataka-parties-work-out-strategy-for-the-expected-trust-vote-on-monday","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक : विश्वास मत पर रणनीति बनाने में जुटे दल, सियासी बैठकों का दौर जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक : विश्वास मत पर रणनीति बनाने में जुटे दल, सियासी बैठकों का दौर जारी
Sun, 21 Jul 2019 06:13 AM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: संदीप भट्ट
Updated Sun, 21 Jul 2019 06:13 AM IST
विज्ञापन
एचडी देवगौड़ा के घर पर बैठक हो रही है
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक विधानसभा में सोमवार को होने वाले विश्वास मत के मद्देनजर राजनीतिक दल अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुटे हैं। इस सिलसिले में सियासी बैठकों का दौर जारी है। कांग्रेस और जेडीएस गठबंधन के नेताओं ने बैठकें की तो भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बीएस येड्यिुरप्पा ने भी पार्टी विधायकों से मिलकर कार्ययोजना पर चर्चा की।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि गठबंधन नेता मुंबई में डेरा डाले बैठे बागी विधायकों को मनाने की आखिरी कवायद में जुटे हैं। शनिवार को येड्यिुरप्पा ने पत्रकारों से बातचीत में राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्यपाल के शुक्रवार को ही विश्वास मत प्रक्रिया संपन्न कराने के निर्देश के बावजूद सदन में सरकार ने वक्त जाया किया।
विज्ञापन
विधायकों को घंटों बोलने दिया गया। भाजपा नेता ने कहा कि उनके पास (सरकार) बहुमत नहीं है और वे सिर्फ समय खराब कर रहे हैं। अब राज्यपाल क्या कार्रवाई करते हैं, यह उन पर ही निर्भर करता है।
विज्ञापन
येड्यिुरप्पा ने दावा किया कि कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन के पास 98 विधायक ही हैं और भाजपा विधायकों की संख्या 106 है। बहुमत से दूर एचडी कुमारास्वामी को सीएम पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है।
उन्होंने कहा कि अगर उनके (कुमारास्वामी) पास बहुमत है तो साबित करें अन्यथा इस्तीफा दें। कांग्रेस और मुख्यमंत्री द्वारा दायर याचिका की ओर इशारा करते हुए येड्यिुरप्पा ने कहा कि उन्हें भ्रम है कि सोमवार को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल जाएगी।
इस बीच, कुमारास्वामी, उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वर और मंत्री डीके शिवकुमार ने चर्चा की। बताया जा रहा है कि विश्वास मत परीक्षण से पहले कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने रविवार शाम विधायक दल की बैठक बुलाई है।
शिवकुमार ने पत्रकारों को बताया कि हम सोमवार को बहुमत साबित करेंगे। उन्होंने कहा कि हम समय बर्बाद नहीं कर रहे हैं। शिवकुमार ने तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जिक्र करते हुए कहा कि क्या उन्हें बहुमत परीक्षण के लिए दस दिन की मोहलत नहीं मिली थी।
मंत्री ने गठबंधन विधायकों को मुंबई में बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विधायकों से मोबाइल फोन ले लिए गए हैं। उन्हें किसी से बात करने की इजाजत तक नहीं है।
उधर, एचडी देवेगौड़ा और वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामलिंगा रेड्डी की मुलाकात के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि बागी विधायकों को वापस बुलाने की कवायद अभी जारी है। रेड्डी ने हाल ही में अपना इस्तीफा वापस ले लिया था। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दिनेश गुंडु राव ने बताया कि सोमवार को सदन में चर्चा के बाद मतदान होगा और सबकुछ तय हो जाएगा। हमने इसके लिए स्पीकर और सदन के समक्ष प्रतिबद्धता जताई है।