{"_id":"66d01d8fd64a3965870ddbee","slug":"karnataka-news-updates-bengaluru-man-waits-for-ex-wife-lover-to-come-out-of-airport-kills-him-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक: पूर्व पत्नी के प्रेमी का एयरपोर्ट से बाहर आने का इंतजार किया, फिर मौका देखते ही उतार दिया मौत के घाट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक: पूर्व पत्नी के प्रेमी का एयरपोर्ट से बाहर आने का इंतजार किया, फिर मौका देखते ही उतार दिया मौत के घाट
Thu, 29 Aug 2024 12:34 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 29 Aug 2024 12:34 PM IST
सार
बताया गया कि 2022 में आरोपी और उसकी पत्नी उस व्यक्ति के साथ महिला के कथित अवैध संबंध के कारण अलग हो गए थे। आज हुई वारदात के पीछे यही कारण बताया जा रहा है। मृतक ट्रॉली ऑपरेटर के रूप में काम करता था। आरोपी ने पहले भी उसे मारने के कई प्रयास किए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बंगलूरू के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार को एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से एयरपोर्ट कर्मचारी का गला रेत दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आरोपी ने कथित तौर पर अपनी पत्नी के साथ संबंध के शक की वजह से कर्मचारी की हत्या कर दी।
विज्ञापन
बताया गया कि 2022 में आरोपी और उसकी पत्नी उस व्यक्ति के साथ महिला के कथित अवैध संबंध के कारण अलग हो गए थे। आज हुई वारदात के पीछे यही कारण बताया जा रहा है। मृतक ट्रॉली ऑपरेटर के रूप में काम करता था। आरोपी ने पहले भी उसे मारने के कई प्रयास किए थे।
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी ने हत्या के हथियार को एक बैग में छिपाया और बस से एयरपोर्ट गया। एयरपोर्ट पहुंचने के बाद, उसने ट्रॉली ऑपरेटर के बाहर आने का इंतजार किया और फिर उसे मार डाला। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन