फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   karnataka news update Mahesh Tenginka said Jagadish Shettar has been my guru

Karnataka: भाजपा से किनारा करने वाले शेट्टार को टक्कर देगा यह नेता; कांग्रेस ने किया सात उम्मीदवारों का एलान

Tue, 18 Apr 2023 09:36 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्नाटक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्नाटक Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 18 Apr 2023 09:36 PM IST
सार

हुबली-धारवाड़ केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार महेश तेंगिंकाई ने हुबली में मूरुसवीर मठ पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने मनमहाराज निरंजन गुरुसिद्ध राजयोगिंद्र महास्वामीजी से मुलाकात की।

विज्ञापन
karnataka news update Mahesh Tenginka said Jagadish Shettar has been my guru
मनमहाराज निरंजन गुरुसिद्ध राजयोगिंद्र महास्वामीजी से मिले महेश तेंगिंकाई - फोटो : ani

विस्तार

कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। पक्ष-विपक्ष एक दूसरे पर वार करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसे में भाजपा नेता ने कांग्रेस के एक नेता को अपना गुरु बताया है। इस बीच कांग्रेस ने आगामी चुनाव के लिए 7 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की। जगदीश शेट्टार हुबली-धारवाड़-सेंट्रल से चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन



असल में, हुबली-धारवाड़ केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार महेश तेंगिंकाई ने हुबली में मूरुसवीर मठ पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने मनमहाराज निरंजन गुरुसिद्ध राजयोगिंद्र महास्वामीजी से मुलाकात की। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कांग्रेस नेता जगदीश शेट्टार को अपना गुरु बताया। उन्होंने कहा कि शेट्टार मेरे गुरु रहे हैं। यह लड़ाई एक गुरु और उसके शिष्य के बीच है। मुझे विश्वास है कि मेरे गुरु मुझे आशीर्वाद देंगे।

विज्ञापन

राजनीति में जाति एजेंडा नहीं हो

तेंगिंकाई ने आगे कहा कि भाजपा चाहती है कि नई पीढ़ी राजनीति में आए। हुबली-धारवाड़ सेंट्रल सीट से हमारे जीतने का भरोसा है। उन्होंने कहा कि राजनीति में जाति एजेंडा नहीं होना चाहिए। भाजपा 'सबके साथ, सबके विकास' के अनुसार काम करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीएल संतोष से हर कोई परेशान 

karnataka news update Mahesh Tenginka said Jagadish Shettar has been my guru
जगदीश शेट्टार - फोटो : सोशल मीडिया

कांग्रेस नेता जगदीश शेट्टार ने बीएल संतोष पर निशाना साधते हुए कहा था कि कर्नाटक के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जो हो रहा है, उससे पता चलता है कि लिंगायत समुदाय के लोग परेशान हैं। बीएल संतोष के रवैये से हर कोई परेशान है। यह पार्टी की पूरी प्रणाली को प्रभावित कर रहा है।

गौरतलब है, सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को शनिवार देर रात कर्नाटक में उस समय बड़ा झटका लगा जब पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए खुद को उम्मीदवारी बनाने में देरी से नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा देने की घोषणा की थी। पार्टी में अपने योगदान और राज्य में संभाले गए महत्वपूर्ण पदों को याद करते हुए शेट्टार ने कहा था कि ‘जिस तरह से मुझे अपमानित किया गया, उससे मैं निराश हूं…’ शेट्टार ने इससे पहले पार्टी को परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी। 

नाराज पूर्व सांसद ने कांग्रेस छोड़ी
इस बीच देवदुर्गा निर्वाचन क्षेत्र से टिकट मांग रहे पूर्व कांग्रेस सांसद बीवी नायक पर कांग्रेस ने भरोसा नहीं जताया है। उन्होंने इस सीट से टिकट नहीं दिया है। उनकी जगह उनके भाई की पत्नी को टिकट दिया गया है। इससे नाराज होकर बीवी नायक ने कांग्रेस से किनारा कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed