फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   karnataka Never indulged in vindictive politics will not do in future too says CM Siddaramaiah after jds accus

Karnataka: 'हमने कभी प्रतिशोध की राजनीति नहीं की, ये भाजपा का काम', जेडीएस के आरोप पर सिद्धारमैया का पलटवार

Sat, 15 Jun 2024 04:25 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 15 Jun 2024 04:25 PM IST
सार

सिद्धारमैया ने कहा कि 'दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल भेजा गया, क्या इसे नफरत की राजनीति नहीं कहा जाना चाहिए। वे लोग हैं, जो बदले की राजनीति करते हैं। हम ऐसा कभी नहीं करते।'

विज्ञापन
karnataka Never indulged in vindictive politics will not do in future too says CM Siddaramaiah after jds accus
सीएम सिद्धारमैया - फोटो : सीएम सिद्धारमैया

विस्तार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शनिवार को कहा कि उन्होंने और उनकी सरकार ने कभी भी प्रतिशोध की राजनीति नहीं की है और भविष्य में भी ऐसा नहीं करेंगे। सिद्धारमैया ने भाजपा पर ही प्रतिशोध की राजनीति करने का आरोप लगाया। सीएम सिद्धारमैया ने भाजपा और जेडीएस के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए ये बात कही। दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ पॉक्सो मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद भाजपा और जेडीएस ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार येदियुरप्पा के खिलाफ प्रतिशोध की राजनीति कर रही है। 
विज्ञापन


जेडीएस-भाजपा के आरोपों पर दिया जवाब
जेडीएस नेता और केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने आरोप लगाया कि राज्य की कांग्रेस सरकार पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के परिवार को निशाना बनाने के बाद अब येदियुरप्पा परिवार को निशाना बना रही है। जब इसे लेकर सिद्धारमैया से वाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, 'जब उन्होंने (भाजपा) हमारे खिलाफ मामले दर्ज किए तो क्या वो निशाना बनाना नहीं था? मेरे खिलाफ, डीके शिवकुमार और राहुल गांधी के खिलाफ मामले दर्ज किए गए, इसे क्या कहा जाना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द कर दी थी, इसे क्या कहना चाहिए? दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल भेजा गया, क्या इसे नफरत की राजनीति नहीं कहा जाना चाहिए। वे लोग हैं, जो बदले की राजनीति करते हैं। हम ऐसा कभी नहीं करते और न ही करेंगे। यह भाजपा का काम है।'
विज्ञापन


कर्नाटक उच्च न्यायालय से येदियुरप्पा को मिली राहत 
कर्नाटक उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को राहत देते हुए पोक्सो एक्ट के तहत उनके खिलाफ दर्ज मामले में गिरफ्तारी पर रोक लगा दी। साथ ही येदियुरप्पा को 17 जून को मामले की जांच कर रही सीआईडी के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया है। पीड़िता की मां का आरोप है कि इस साल 2 फरवरी को येदियुरप्पा ने अपने आवास पर उसकी बेटी से छेड़छाड़ की। भाजपा द्वारा दक्षिण भारत के आठ सांसदों को केंद्र में मंत्री बनाए जाने के सवाल पर सिद्धारमैया ने कहा कि वे चाहे जो भी कर लें, दक्षिण भारत के लोग भाजपा का समर्थन नहीं करेंगे क्योंकि यह आरएसएस का राजनीतिक मुखौटा है। लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में भी भाजपा को झटका लगा है। आरएसएस के एक नेता ने भी कहा है कि लोगों ने उन्हें उनके अहंकार के लिए सबक सिखाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नीट परीक्षा को लेकर भी बोले सिद्धारमैया
सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि 'ईडी, आयकर, सीबीआई के नाम पर धमकाना वे शुरू से ही करते आ रहे हैं, अब भी कर रहे हैं, इसलिए लोगों ने उन्हें इस बार बहुमत नहीं दिया।' नीट परीक्षा के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा, 'कड़ी मेहनत करने वाले छात्रों के साथ अन्याय हुआ है। इसकी जांच होनी चाहिए और दोबारा परीक्षा होनी चाहिए। एनटीए (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) ने परीक्षाएं ठीक से नहीं ली हैं। ग्रेस मार्क्स देना अच्छी परंपरा नहीं है, ग्रेस मार्क्स देकर किसी को पास नहीं किया जाना चाहिए।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed