फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Minister Shivakumar Hits Man who Clicking Selfie

साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था शख्स, मंत्री ने ऐसा मारा कि दूर जाकर गिरा फोन

Tue, 21 Nov 2017 02:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Tue, 21 Nov 2017 02:04 PM IST
विज्ञापन
Karnataka Minister Shivakumar Hits Man who Clicking Selfie
मंत्री शिवकुमार
कर्नाटक के मंत्री डीके शिवकुमार का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे एक शख्स के हाथ पर जोरदार थप्पड़ मारते हैं जिससे उसका मोबाइल दूर जाकर गिरता है। खबरों के मुताबिक, सोमवार (20 नवंबर) को शिवकुमार एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए बेलगाम गए थे। उस कार्यक्रम में उनसे प्रेस वाले बच्चों के अधिकारों से संबंधित एक सवाल पूछ रहे थे तब ही उन्होंने देखा कि उनके ठीक पीछे एक शख्स खड़ा है जो उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन


कर्नाटक: कांग्रेसी मंत्री डीके शिवकुमार के 10 ठिकानों पर IT का छापा
विज्ञापन


इसपर शिवकुमार को गुस्सा आ जाता है और वह उस शख्स के फोन पर इतनी तेज हाथ मारते हैं कि वह दूर जाकर गिरता है। घटना के बाद जब मीडिया ने इस बारे में उनसे सवाल पूछा तो वह बोले कि यह एक सामान्य घटना है। शिवकुमार ने कहा कि उसके पास कुछ तो कॉमन सेंस होना चाहिए। मैं वहां अपना काम कर रहा था, मीडिया से बात कर रहा था, ऐसे में कोई आकर सेल्फी कैसे ले सकता है?
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी रहे हैं सुर्खियों में

Karnataka Minister Shivakumar Hits Man who Clicking Selfie
कर्नाटक के मंत्री डीके शिवकुमार - फोटो : pti
बता दें कि सिद्धारमैया सरकार में मंत्री शिवकुमार के दिल्ली, बेंगलुरु और चेन्नई सहित 10 ठिकानों पर आयकर विभाग ने हाल ही में छापेमारी की थी। इससे पहले भी मंत्री के कई ठिकानों पर दो दिनों तक आईटी के अधिकारियों ने रेड की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed