फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   karnataka minister priyank kharge support udayanidhi stalin statement sanatana dharma parliament session

Sanatana: कर्नाटक के मंत्री ने उदयनिधि स्टालिन का किया समर्थन! बोले- जिस धर्म में समानता नहीं, वो बीमारी जैसा

Mon, 04 Sep 2023 02:31 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 04 Sep 2023 02:31 PM IST
सार

खरगे ने कहा कि मेरे अनुसार...कोई भी धर्म जो समान अधिकार नहीं देता या इंसानों से इंसानों की तरह व्यवहार नहीं करता है, वह बीमारी के जैसा है।'

विज्ञापन
karnataka minister priyank kharge support udayanidhi stalin statement sanatana dharma parliament session
प्रियांक खरगे - फोटो : ANI

विस्तार

तमिलनाडु की डीएमके सरकार के मंत्री उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म को लेकर दिए बयान पर हंगामा जारी है। उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म को खत्म करने की बात कही थी, जिसे लेकर उनकी खूब आलोचना हो रही है। अब कर्नाटक सरकार के मंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक खरगे ने उदयनिधि स्टालिन का समर्थन किया है। 
विज्ञापन


प्रियांक खरगे बोले- जहां असमानता, वो धर्म नहीं
मीडिया से बात करते हुए प्रियांक खरगे ने कहा कि 'कोई भी धर्म, जो असमानता को बढ़ावा देता है और इंसान होने की गरिमा का हनन करता है तो वह धर्म नहीं है। खरगे ने कहा कि मेरे अनुसार...कोई भी धर्म जो समान अधिकार नहीं देता या इंसानों से इंसानों की तरह व्यवहार नहीं करता है, वह बीमारी के जैसा है।' बता दें कि डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान अपने बयान में कहा कि 'कुछ ऐसी चीजें होती हैं, जिनका विरोध करना काफी नहीं होता, हमें उन्हें मिटाना ही होगा। मच्छर, डेंगू बुखार, मलेरिया, कोरोना, ये ऐसी चीजें हैं जिनका हम केवल विरोध नहीं कर सकते बल्कि हमें इन्हें मिटाना होगा। सनातन भी ऐसा ही है।' उदयनिधि स्टालिन के इस बयान के बाद उनकी तीखी आलोचना शुरू हो गई। भाजपा ने भी स्टालिन को आड़े हाथों ले लिया और विपक्षी गठबंधन को भी जमकर कोसा। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


एक देश, एक चुनाव पर भी साधा निशाना
सरकार ने संसद का विशेष सत्र बुलाया है। जिसके बाद चर्चा है कि सरकार एक देश, एक चुनाव को लेकर कोई बड़ा फैसला कर सकती है। इसे लेकर जब प्रियांक खरगे से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि एक देश, एक चुनाव, विपक्षी गठबंधन INDIA से ध्यान हटाने की कोशिश है। भाजपा डरी हुई है...वह महामारी, मणिपुर हिंसा या चीन के अतिक्रमण को लेकर संसद का विशेष सत्र नहीं बुलाते हैं...हमें इसके लिए पांच से ज्यादा संविधान संशोधन करने होंगे। मैं प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार से अपील करता हूं कि वह लोकसभा के रिसर्च विभाग द्वारा सुझाए गए, इसके पक्ष-विपक्ष पर गंभीरता से गौर करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed