{"_id":"5df6b1ef8ebc3e879279661d","slug":"karnataka-may-have-five-deputy-chief-ministers-cabinet-expansion-may-be-announced","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक में हो सकते हैं पांच उपमुख्यमंत्री, कैबिनेट विस्तार में हो सकती है घोषणा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक में हो सकते हैं पांच उपमुख्यमंत्री, कैबिनेट विस्तार में हो सकती है घोषणा
Mon, 16 Dec 2019 03:51 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 16 Dec 2019 03:51 AM IST
विज्ञापन
बीएस येदियुरप्पा (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक में दो और उपमुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा जल्द कैबिनेट का विस्तार करने वाले हैं। 20 दिसंबर के बाद इसकी घोषणा हो सकती है। कैबिनेट में पहले से ही तीन उपमुख्यमंत्री, गोविंद कार्जोल, सीएन अश्वथनारायण और लक्ष्मण सावादी हैं।
विज्ञापन
हालांकि, सावादी ने इसे मीडिया की अटकलें बताते हुए ऐसी किसी चर्चा से इनकार किया। इसके साथ ही सावादी ने कहा, राज्य और केंद्रीय नेतृत्व जो भी फैसला लेगा उसे हम मानेंगे। दरअसल, नौ दिसंबर को उपचुनाव के नतीजों में कांग्रेस और जदएस के बागी नेताओं के कारण भाजपा 12 सीटें जीतने में सफल रही थी।
विज्ञापन
इनमें से अधिकतर का मंत्री बनना तय माना जा रहा है। पार्टी के अंदर चल रही चर्चा के अनुसार उपचुनाव में गोकाक से विधायक चुने गए रमेश जर्किहोली डिप्टी सीएम पद के प्रमुख दावेदारों में से एक हैं। इसके अलावा, श्रीरामुलु भी कई बार खुलेआम इस पद की दावेदारी कर चुके हैं।
विज्ञापन