फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   karnataka malpe coast tourist boat capsizes two killed udupi news

घूमने आए दोस्त समुद्र में डूबे, उडुपी में नाव पलटने से हुआ हादसा; यह गलती करनी पड़ी भारी!

Mon, 26 Jan 2026 06:43 PM IST
नवीन पारमुवाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: नवीन पारमुवाल Updated Mon, 26 Jan 2026 06:43 PM IST
सार

कर्नाटक के मालपे तट पर टूरिस्टों से भरी एक नाव पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। सभी दोस्त मैसूर के एक कॉल सेंटर में काम करते थे और घूमने आए थे।

विज्ञापन
karnataka malpe coast tourist boat capsizes two killed udupi news
टूरिस्ट बोट पलटने से 2 दोस्तों की दर्दनाक मौत - फोटो : File Photo

विस्तार

Karnataka: कर्नाटक से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां उडुपी जिले में समुद्र किनारे एक टूरिस्ट नाव अचानक पलट गई। हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। मरने वाले दोनों दोस्त मैसूर के एक कॉल सेंटर में काम करते थे। वे अपनी टीम के साथ घूमने के लिए आए थे।
विज्ञापन


कैसे हुआ यह दर्दनाक हादसा
यह घटना सोमवार दोपहर करीब 12 बजे की है। पुलिस ने बताया कि हादसा मालपे तट के पास हंगरकट्टे शिपबिल्डिंग एरिया के पास हुआ। यह वो जगह है जहां नदी और समुद्र का संगम होता है। प्राइवेट कंपनी की इस नाव में 14 यात्री सवार थे, जो नाव मालपे डेल्टा बीच पॉइंट से निकली थी।
विज्ञापन


4 की हालत गंभीर, 2 ने तोड़ा दम
उडुपी के सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस हरिराम शंकर ने बताया कि सभी यात्रियों को बचा लिया गया। इनमें से चार लोगों की हालत बहुत गंभीर थी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, इलाज के दौरान दो लोगों ने दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान 22 साल के शंकरप्पा और 23 साल की सिंधु के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाइफ जैकेट पहनते तो बच जाती जान?
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, नाव पर सभी यात्रियों को लाइफ जैकेट दी गई थी। लेकिन हादसे के वक्त सभी ने सेफ्टी जैकेट नहीं पहनी हुई थी। हालांकि, पुलिस का कहना है कि अभी इस बात की जांच की जा रही है।


यह भी पढ़ें: Bihar News: NH-28 पर भीषण सड़क हादसा; ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को रौंदा, दोनों की मौत

पुलिस ने बताया कि सभी यात्री मैसूर के सरस्वतीपुरम के रहने वाले थे। वे एक कॉल सेंटर में काम करते थे और घूमने के लिए यहां आए थे। अभी तक नाव पलटने का सही कारण पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच कर रही है कि कहीं संगम पर तेज लहरों की वजह से तो यह हादसा नहीं हुआ। नाव की कैपेसिटी और सेफ्टी नियमों की भी जांच की जा रही है। मालपे और कोटा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed