फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka IAS officer Mohammed Mohsin gets a show cause notice for tweet on jamaat

जमातियों के समर्थन में आईएएस अधिकारी ने किया ट्वीट, कर्नाटक सरकार ने मांगा जवाब

Sun, 03 May 2020 04:57 AM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 03 May 2020 04:57 AM IST
विज्ञापन
Karnataka IAS officer Mohammed Mohsin gets a show cause notice for tweet on jamaat

विवादित तब्लीगी जमात के सदस्यों को लेकर ट्वीट करने वाले आईएएस अधिकारी को कर्नाटक सरकार ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। शुक्रवार को जारी नोटिस में उन्हें 5 दिन में लिखित जवाब देने को कहा गया है। शनिवार को नोटिस मिलने की पुष्टि करते हुए आईएएस अधिकारी मोहम्मद मोहसिन ने कहा कि वे नियमों के हिसाब से जल्द ही इसका जवाब देंगे। मोहसिन ने ट्वीट के जरिये कोरोना वायरस संक्रमण से उबरने वाले जमातियों द्वारा दूसरे मरीजों के इलाज के लिए प्लाज्मा डोनेट करने की तारीफ की थी।

विज्ञापन


आईएएस अधिकारी मोहसिन ने शनिवार को कहा, हां, मुझे नोटिस मिला है और मैं जल्द ही नियमों के तहत इसका जवाब दूंगा। उन्होंने आश्चर्य जताते हुए कहा कि मैंने केवल एक निजी न्यूज चैनल की खबर शेयर की थी। मुझे नहीं पता है कि इस ट्वीट पर इतना हंगामा क्यों मचा हुआ है। जब उनसे इस हंगामे के पीछे किसी साजिश की संभावना के बारे में पूछा गया तो मोहसिन ने महज इतना कहा, आप हर समय सभी को खुश नहीं कर सकते। कर्नाटक कैडर के 1996 बैच के आईएएस अधिकारी मोहसिन मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। वे फिलहाल कर्नाटक सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में सचिव पद पर तैनात हैं।

विज्ञापन

ट्वीट में जमाती को बताए थे नायक, मीडिया पर साधा था निशाना
दरअसल मोहसिन ने 27 अप्रैल को ट्वीट में लिखा था कि 300 से ज्यादा तब्लीगी नायक अकेले नई दिल्ली में देश की सेवा के लिए अपना प्लाज्मा डोनेट कर रहे हैं। इस बारे में क्या? गोदी मीडिया? वे इन नायकों के किए मानवता के कार्यों को नहीं दिखाएंगे। सरकार ने उनके ट्वीट को अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियम-1968 का उल्लंघन मानते हुए लिखित जवाब मांगा है।

चुनावों में पीएम के हेलिकॉप्टर की तलाशी पर हो चुके निलंबित
यह पहली बार नहीं है, जब आईएएस मोहसिन किसी विवाद में फंसे हैं। पिछले साल अप्रैल में उन्हें लोकसभा चुनाव के दौरान ओडिशा में चुनावी सभा के लिए पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हेलिकॉप्टर की तलाशी कराने के लिए निलंबित कर दिया गया था। पोल ऑब्जर्वर के तौर पर तैनात मोहसिन को चुनाव आयोग ने निलंबित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed