फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   karnataka hd kumaraswamy says congress is another name for horse trading accuse party of dividing political parties

कर्नाटक: एचडी कुमारस्वामी बोले- कांग्रेस 'हॉर्स ट्रेडिंग' का दूसरा नाम है

Wed, 29 Jul 2020 09:58 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Sneha Baluni Updated Wed, 29 Jul 2020 09:58 AM IST
विज्ञापन
karnataka hd kumaraswamy says congress is another name for horse trading accuse party of dividing political parties
एचडी कुमारस्वामी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) नेता एचडी कुमारस्वामी ने भाजपा के खिलाफ कांग्रेस की राष्ट्रव्यापी ‘लोकतंत्र बचाओ’ अभियान पर कहा कि कांग्रेस ‘हॉर्स ट्रेडिंग (विधायकों की खरीद-फरोख्त)’ का दूसरा नाम है। कांग्रेस जेडीएस के साथ कर्नाटक में इससे पहले सरकार में शामिल रह चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस राजनीतिक पार्टियों को बांटने और विधायकों को खरीदने में माहिर है और उसकी वजह से ही ‘हॉर्स ट्रेडिंग’ शब्द इस्तेमाल में आया।

विज्ञापन

कुमारस्वामी ने पूछा, ‘कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ देशव्यापी लोकतंत्र बचाओ अभियान शुरू किया है जो लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार को गिराने के लिए विधायकों की खरीद-फरोख्त कर रही है। कांग्रेस ने क्या किया? राजस्थान में सरकार बनाने के लिए समर्थन देने वाली बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायकों को फुसला नहीं लिया। क्या यह खरीदारी नहीं है?’
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि उस पार्टी के विधायकों को अपनी तरफ लुभाना राजनीतिक धोखाधड़ी नहीं है, जिस पार्टी ने उन्हें सरकार में समर्थन दिया। क्या यह लोकतांत्रिक व्यवहार है? उन्होंने कांग्रेस से पूछा, 'अगर आप समर्थन देने वाली एक जैसी विचार वाली पार्टी के विधायकों को छल से बांट रहे हैं तो आपको कौन समर्थन देगा? क्या यह गलतियां आपको नहीं दिख रही हैं?’
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान में उल्लेखनीय राजनीतिक घटनाक्रम में बसपा के छह विधायक पिछले साल सितंबर में कांग्रेस के साथ विधायक दल में शामिल हो गए थे। कुमारस्वामी ने कांग्रेस को याद दिलाया कि पूर्व में पार्टी ने कर्नाटक में जेडीएस के विधायकों को भी बांटा है। उन्होंने कहा, ‘क्या उन्होंने बांटने की कोशिश नहीं की है? क्या यह वास्तविकता नहीं है कि सिर्फ एक राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस ने कर्नाटक में जेडीएस के आठ विधायकों को खरीदा? क्या यह लोकतंत्र है?’

यह भी पढ़ें- राजस्थान: स्पीकर ने सुप्रीम कोर्ट से वापस ली याचिका, अदालत ने दी इजाजत

उन्होंने कहा कि दोनों ही पार्टियां खरीद-फरोख्त की अपराधी हैं। कर्नाटक में 2016 में राज्यसभा की सीट पर जेडीएस के आठ विधायकों ने पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार के खिलाफ जाकर कांग्रेस को वोट दिया था।


कुमारस्वामी ने कहा, ‘एस एम कृष्णा जब कर्नाटक के मुख्यमंत्री थे तो क्या कांग्रेस ने हमारे विधायकों को खरीदने की कोशिश नहीं की थी। क्या कांग्रेस ने 2018 के विधानसभा चुनाव में हमारे विधायकों को खरीद कर सरकार बनाने का षड्यंत्र नहीं रचा था। क्या कांग्रेस के पास इन सवालों के जवाब देने का नैतिक साहस है?’

उन्होंने कहा कि दल-बदल कानून प्रभावी नहीं है इसलिए ये लोकतंत्र विरोधी चीजें होती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा करना आवश्यक हो गया है कि जो दल बदल करें उन्हें अयोग्य ठहराने और पद से हटाने के अलावा उन्हें और उनके परिवार के सदस्य को कम से कम दो बार चुनाव लड़ने से रोक दिया जाए। उन्होंने कहा, ‘इस पर विमर्श शुरू होने दें, लोकतंत्र को जिंदा रहने दें।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed