{"_id":"66472e0b742e9e872b0df592","slug":"karnataka-government-to-probe-factors-for-repeated-attacks-on-young-women-says-home-minister-g-parameshwara-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hubbali: महिला की हत्या मामले में भाजपा ने कांग्रेस को घेरा, कानून व्यवस्था की स्थिति खराब करने का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Hubbali: महिला की हत्या मामले में भाजपा ने कांग्रेस को घेरा, कानून व्यवस्था की स्थिति खराब करने का आरोप
Fri, 17 May 2024 03:51 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: श्वेता महतो
Updated Fri, 17 May 2024 03:51 PM IST
सार
कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने बताया कि मामले की जांच के लिए वह अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक को हुबली भेज रहे हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के बाद रिपोर्ट सौंपा जाएगा। राज्य मंत्री ने आगे बताया कि जरूरत पड़ने पर वह भी हुबली जाएंगे।
विज्ञापन
जी. परमेश्वर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक के हुबली में एक युवती की हत्या के बाद भाजपा ने राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस पर राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब करने का आरोप लगाया है। इस मामले में कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने कहा कि राज्य में बार बार हो रही ऐसी घटनाओं के लिए वह पुलिस की चूक और अन्य कारकों की समीक्षा कर रहे हैं।
राज्य मंत्री कर रहे समीक्षा
बुधवार को हुबली में 22 वर्षीय गिरीश सावंत ने 20 वर्षीय अंजलि अंबिगर की हत्या कर दी। दरअसल, मृतक ने आरोपी के विवाह प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था, जिसके बाद ही उसकी हत्या कर दी गई। इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्य मंत्री परमेश्वर ने कहा, "मैं यह जानने के लिए समीक्षा कर रहा हूं कि क्या अधिकारियों की तरफ से कोई चूक हो रही है या फिर कोई अन्य कारक है। राज्य में ऐसी घटनाएं बार बार हो रही है।"
मंत्री ने बताया कि मामले की जांच के लिए वह अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक को हुबली भेज रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि मामले की जांच के बाद रिपोर्ट सौंपा जाएगा और जरूरत पड़ने पर वह भी हुबली जाएंगे।
विज्ञापन
भाजपा ने कांग्रेस को घेरा
इस मामले को लेकर गुरुवार को भाजपा ने कांग्रस को घेरा। उन्होंने कांग्रेस पर राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने में असफल होने का आरोप लगाया है। विपक्ष ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से राज्य के गृह मंत्री जी. परमेश्वर को कैबिनेट से हटाने की मांग की। इस मामले की जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी गिरीश सावंत को गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी पर परमेश्वर ने कहा कि आरोपी को कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।
परमेश्वर ने कहा कि ऐसे हत्या के मामलों में कोई दया नहीं है। पुलिस की तरफ से चूक के बाद एक इंस्पेक्टर को निलंबित किया गया है। पुलिस को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए थी, लेकिन उन्होंने इसमें देरी कर दी।