Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka government decision money will not be deposited in SBI and PNB all accounts will be closed

Karnataka: एसबीआई और पीएनबी में नहीं जमा होगा सरकारी धन, सभी खाते होंगे बंद, कर्नाटक सरकार ने लिया फैसला

Fri, 16 Aug 2024 03:20 AM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: बशु जैन Updated Fri, 16 Aug 2024 03:20 AM IST
सार

राज्य के वित्त विभाग ने सभी सरकारी विभागों, उद्यमों, बोर्ड और निगम को इन बैंकों में संचालित खातों को बंद करने और जमा राशि को निकालने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
Karnataka government decision money will not be deposited in SBI and PNB all accounts will be closed
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक सरकार ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) और पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में कोई भी सरकारी धन जमा न करने का फैसला लिया है। राज्य के वित्त विभाग ने सभी सरकारी विभागों, उद्यमों, बोर्ड और निगम को इन बैंकों में संचालित खातों को बंद करने और जमा राशि को निकालने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


दरअसल कर्नाटक के विभिन्न बोर्ड और निगम के सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप एसबीआई और पीएनबी पर लगा है। सरकार के अनुसार कर्नाटक औद्योगिक क्षेत्र विकास बोर्ड ने नवंबर 2012 में पीएनबी की राजाजी नगर शाखा में 25 करोड़ रुपये जमा किए थे। जमा अवधि की परिपक्वता के बाद बैंक ने केवल 13 करोड़ रुपये वापस किए। जबकि 12 करोड़ रुपये का दुरुपयोग किया गया। इसी तरह 2013 में कर्नाटक राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने स्टेट बैंक ऑफ मैसूर में 10 करोड़ रुपये जमा किए थे। आरोप है कि बैंक ने सारी रकम को एक ऋण में समायोजित कर दिया और जमा राशि वापस करने से मना कर दिया। दोनों मामले अदालत में लंबित हैं।
विज्ञापन


इसे लेकर सरकार के वित्त विभाग ने निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों में कहा गया है कि सभी विभाग इन बैंकों में संचालित खातों को बंद करें और जमा राशि को वापस लें। कर्नाटक के वित्त विभाग के सचिव ने जारी आदेश में कहा है कि इन बैंकों में कोई नई राशि का निवेश न किया जाए। वित्त विभाग ने सभी विभागों से खातों को बंद करने और जमा राशि निकालने का विवरण सरकार को देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed