{"_id":"5d6f5c9b8ebc3e93b85d085c","slug":"karnataka-former-chief-minister-siddaramaiah-slaps-his-aide-outside-mysuru-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक: मैसूर हवाई अड्डे पर सिद्धारमैया ने अपने सहयोगी को मारा थप्पड़, वीडियो वायरल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक: मैसूर हवाई अड्डे पर सिद्धारमैया ने अपने सहयोगी को मारा थप्पड़, वीडियो वायरल
Wed, 04 Sep 2019 12:11 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैसूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैसूर
Published by: Priyesh Mishra
Updated Wed, 04 Sep 2019 12:11 PM IST
विज्ञापन
थप्पड़ मारते हुए सिद्धरमैया
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मैसूर एयरपोर्ट पर अपने एक सहयोगी को सरेआम थप्पड़ मार दिया। यह घटना कैमरे में कैद हो गई जिसके बाद से इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि सिद्धरमैया ने अपने सहयोगी को सरेआम थप्पड़ क्यों मारा।
बता दें कि इस समय कर्नाटक में डीके शिवकुमार की गिरफ्तारी से राज्य की राजनीति गरमाई हुई है। कांग्रेसी कार्यकर्ता जगह-जगह विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। रामनगर में कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक रोडवेज की बस में आग लगा दी जबकि कई बसों में तोड़फोड़ भी की।
इसके बाद से पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए रोडवेज बसों के संचालन पर रोक लगा दी है। शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए रामनगर में रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती की गई है।

#WATCH: Congress leader and Karnataka's former Chief Minister Siddaramaiah slaps his aide outside Mysuru Airport. pic.twitter.com/hhC0t5vm8Q
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 4, 2019
इसके बाद से पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए रोडवेज बसों के संचालन पर रोक लगा दी है। शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए रामनगर में रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती की गई है।