{"_id":"63aae83c5edeff63272abb3b","slug":"karnataka-explosion-in-mixer-grinder-in-courier-office-mengaluru-cooker-blast-one-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: कूरियर कार्यालय में मिक्सर ग्राइंडर में विस्फोट, हादसे में एक व्यक्ति के घायल होने की खबर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: कूरियर कार्यालय में मिक्सर ग्राइंडर में विस्फोट, हादसे में एक व्यक्ति के घायल होने की खबर
Tue, 27 Dec 2022 06:15 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 27 Dec 2022 06:15 PM IST
सार
हासन के पुलिस अधीक्षक हरिराम शंकर ने बताया कि कूरियर के तौर पर एक मिक्सर ग्राइंडर आया था। अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि प्लग लगाने पर मिक्सी में विस्फोट हुआ या बिना प्लग लगाये अपने आप ही पार्सल में धमाका हुआ।
विज्ञापन
घटनास्थल का निरीक्षण करते पुलिस अधिकारी
- फोटो : एएनआई (सांकेतिक तस्वीर)
विस्तार
कर्नाटक के हासन में एक कूरियर कार्यालय में पार्सल के तौर पर भेजे गए एक मिक्सर ग्राइंडर में विस्फोट हो गया। हादसे में एक व्यक्ति के घायल होने की खबर है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि यह घटना यहां केआर पुरम में डीटीडीसी कूरियर कार्यालय में सोमवार रात हुई। घायल व्यक्ति की पहचान शशि के रूप में हुई है, जो इस दफ्तर में काम करता है।
विज्ञापन
हासन के पुलिस अधीक्षक हरिराम शंकर ने बताया कि बताया जा रहा है कि कूरियर के तौर पर एक मिक्सर ग्राइंडर आया था। अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि प्लग लगाने पर मिक्सी में विस्फोट हुआ या बिना प्लग लगाये अपने आप ही पार्सल में धमाका हुआ।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार शशि के हाथ और कुछ अन्य अंगों में जख्म है और उसका इलाज चल रहा है। उसके मुताबिक वह खतरे से बाहर है तथा होश में है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि विस्फोट के बाद मिक्सी के ब्लेड से शशि को जख्म पहुंचा तथा दुकान के शीशे को भी नुकसान पहुंचा। मैसुरू की फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की टीम विस्फोट के कारणों का पता लगाएगी।
विज्ञापन
विस्फोट ऐसे वक्त हुआ है, जब मंगलुरु कुकर विस्फोट घटना की जांच जोर-शोर से चल रही है। मंगलुरु में हुए कुकर विस्फोट को पुलिस ने आतंकी कृत्य बताया था और इसके लिए शिवमोगा के मोहम्मद शरीक (24) को जिम्मेदार ठहराया था। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) मंगलुरु विस्फोट प्रकरण की जांच कर रहा है।