फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Energy Minister Sunil Kumar said that Congress will make Hindus wear hijab if wins

हिजाब विवाद: कर्नाटक के मंत्री बोले- कांग्रेस जीती तो हिंदुओं को हिजाब पहनाने का कानून लाएगी

Wed, 09 Feb 2022 02:28 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 09 Feb 2022 02:28 PM IST
सार

कर्नाटक के ऊर्जा मंत्री ने कहा कि 'अगर कांग्रेस को जनाधार मिलता है तो वो हिंदुओं को हिजाब पहनाने का कानून लाएगी। उन्होंने डीके शिवकुमार पर तिरंगा हटाने का झूठा आरोप लगाने की भी बात कही.

विज्ञापन
Karnataka Energy Minister Sunil Kumar said that Congress will make Hindus wear hijab if wins
कर्नाटक के मंत्री का हिजाब पर बयान - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कर्नाटक में हिजाब विवाद के बीच राज्य के ऊर्जा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो वह हिंदुओं को हिजाब पहनाने का कानून लाएगी। 

विज्ञापन


कर्नाटक के मंत्री ने कहा कि 'अगर कांग्रेस को जनाधार मिलता है तो वो हिंदुओं को हिजाब पहनाने का कानून लाएगी। सिद्धारमैया और कांग्रेस को ऐसी मानसिकता को त्याग देना चाहिए। मंगलवार को डीके शिवकुमार ने तिरंगा हटाने का झूठा आरोप लगाया था। वह अपने झूठे बयान पर कायम रहे।'
विज्ञापन


बता दें कि कांग्रेस नेता शिवकुमार ने मंगलवार को ट्वीट कर लिखा कि कर्नाटक के शिक्षण संस्थानों में स्थिति कंट्रोल से बाहर चली गई है। यहां एक जगह तिरंगा हटाकर भगवा झंडा लगाया गया।  शिवकुमार ने शिमोगा जिले के एक कॉलेज में भगवा झंडा लगाने को निंदनीय घटना बताया है। उन्होंने कहा कि 'राष्ट्रीय झंडा देश का गर्व है। इसे उतार कर भगवा झंडा लगाया गया। ये शर्मनाक घटना है। पूरा देश कर्नाटक की ओर देख रहा है'। उन्होंने इस घटना का वीडियो शेयर करने की भी बात कही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्नाटक में 1 जनवरी से हिजाब पर विवाद शुरू है। जब एक शिक्षण संस्थान में 6 मुस्लिम लड़कियों को हिजाब पहनकर क्लास करने से मना कर दिया गया। कॉलेज प्रबंधन ने हिजाब को कॉलेज के ड्रेस नियमों के खिलाफ बताया। तब से इस मामले ने तूल पकड़ लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed