{"_id":"5afb33ed4f1c1bdf408b5a8a","slug":"karnataka-election-result-2018-mostly-exit-poll-estimates-are-correct","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्यादातर एग्जिट पोल के अनुमान निकले सही, त्रिशंकु रही कर्नाटक विधानसभा ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ज्यादातर एग्जिट पोल के अनुमान निकले सही, त्रिशंकु रही कर्नाटक विधानसभा
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Wed, 16 May 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक विधानसभा के त्रिशंकु रहने संबंधी ज्यादातर एग्जिट पोल के नतीजे सही निकले। एग्जिट पोल में ज्यादातर ने भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी बनने की बात कही थी। हालांकि कुछ ने कांग्रेस को आगे दिखाया था।
विज्ञापन
अपने एग्जिट पोल की सटीकता लेकर अकसर सुर्खियों में रहने वाला चाणक्य इस बार मतदाताओं का मूड भांपने में नाकाम रहा। उसने राज्य में भाजपा को 120 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत दिया था लेकिन पार्टी इस आंकड़े से दूर रही। मंगलवार को मतगणना में भाजपा को 104, कांग्रेस को 78, जद-एस को 37 और तीन सीटें अन्य को मिली हैं।
विज्ञापन
ये था विभिन्न चैनलों का एग्जिट पोल
चैनल-सर्वे कंपनी भाजपा कांग्रेस जदएस
एबीपी-सी 104-116 72-78 20-29
रिपब्लिक- जन की बात 95-114 73-82 32-43
टाइम्स नाउ-वीएमआर 94 97 28
टाइम्स नाउ- चाणक्य 120 73 26
इंडिया टुडे-एक्सिस 79-92 106-118 22-30