Karnataka Election: पीएम के कटआउट से बारिश का पानी साफ करते दिखे बुजुर्ग, गृह मंत्री ने की तारीफ; देखें वीडियो
वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए अमित शाह ने कहा- "कर्नाटक के देवनहल्ली के इस खुबसूरत वीडियो को देखें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी में अटूट विश्वास और उनके लिए निस्वार्थ स्नेह ही भाजपा ने अर्जित किया है।"
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दरअसल, इस वीडियो में एक सफेद शर्ट और धोती पहने एक बुजुर्ग व्यक्ति शुक्रवार को बारिश के कारण भीगे हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कटआउट को पोछते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो को शूट करने वाले व्यक्ति ने जब उनसे पूछा कि वह ये काम पैसे के लिए कर रहे हैं, तो बुजुर्ग ने जवाब में कहा कि उसे की कोई जरूरत नहीं है। बुजुर्ग ने आगे कहा- "मुझे पैसे की कोई जरूरत नहीं है, मैं यह केवल उनके प्रति अपने प्यार और विश्वास के लिए कर रहा हूं।" भावनाओं में बहते हुए बुजुर्ग ने कहा- "हमारे लिए मोदी भगवान है।"
इस वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए अमित शाह ने कहा- "कर्नाटक के देवनहल्ली के इस खुबसूरत वीडियो को देखें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी में अटूट विश्वास और उनके लिए निस्वार्थ स्नेह ही भाजपा ने अर्जित किया है।"
The unwavering trust in PM @narendramodi Ji and the selfless affection for him is what the BJP has earned and it is its source of strength.
Have a look at this beautiful video from Devanahalli, Karnataka. https://t.co/1OFAlZ1ibL — Amit Shah (@AmitShah) April 21, 2023
शाह के अलावा कर्नाटक में भाजपा ने भी इस वीडियो पर ट्वीट करते हुए कहा कि देश की जनता पीएम मोदी को अपना परिवार मानती है।