फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Election: Amit Shah offers prayers at Chamundeshwari Temple, IT raids Congress leader's house

Karnataka Election: अमित शाह ने मांगी भाजपा की जीत की दुआ; आयकर विभाग की कांग्रेस नेता के घर छापेमारी

Mon, 24 Apr 2023 03:19 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्नाटक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्नाटक Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 24 Apr 2023 03:19 PM IST
सार

अमित शाह रविवार से शुरू हुए तीन दिवसीय कर्नाटक दौरे पर हैं। बाद में वह हासन में रोड शो करेंगे। भारतीय जनता पार्टी सत्ता में रहने के लिए सभी प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
Karnataka Election: Amit Shah offers prayers at Chamundeshwari Temple, IT raids Congress leader's house
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चामुंडेश्वरी देवी मंदिर में पूजा करते। - फोटो : एएनआई

विस्तार

कर्नाटक चुनाव को लेकर जहां पार्टी के नेता पूजा-पाठ और चुनावी रणनीति में लगे हैं, वहीं आईटी विभाग बड़ी संख्या में छापेमारी कर रही है। सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चामुंडेश्वरी देवी मंदिर में पूजा की। वहीं आयकर विभाग ने पूर्व कांग्रेस मंत्री गंगाधर गौड़ा के 2 आवासीय परिसरों और दक्षिण कन्नड़ के बेलथांगडी में एक शैक्षणिक संस्थान पर छापा मारा है।

विज्ञापन

 

बता दें, अमित शाह रविवार से शुरू हुए तीन दिवसीय कर्नाटक दौरे पर हैं। बाद में वह हासन में रोड शो करेंगे। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव से पहले एकमात्र दक्षिणी राज्य जहां भारतीय जनता पार्टी सत्ता में है, अपने सभी प्रयासों को लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए चुनाव अभियान में लगा रही है। इस बीच, गृह मंत्री ने कर्नाटक के मैसूरु में श्री चामुंडेश्वरी देवी मंदिर में पूजा की। बाद में उन्होंने चामराजनगर जिले के गुंडलूपेट में रोड शो किया।

विज्ञापन

 

 

बताया जा रहा है बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा आज से कर्नाटक के तीन दिवसीय दौरे पर जाएंगे। वह चिक्काबल्लापुर जिले के सिडलघट्टा में एक रोड शो में भाग लेंगे। वह उत्तर कन्नड़ जिले के सिरसी में एक मंदिर भी जाएंगे और कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 29 अप्रैल को राज्य के दौरे से पार्टी के मेगा चुनाव अभियान को बढ़ावा मिलने की संभावना है।

 

आयकर विभाग की छापेमारी

Karnataka Election: Amit Shah offers prayers at Chamundeshwari Temple, IT raids Congress leader's house
इनकम टैक्स कर रही छापामारा कार्रवाई। - फोटो : एएनआई

आयकर विभाग (आईटी) ने पूर्व कांग्रेस मंत्री गंगाधर गौड़ा के 2 आवासीय परिसरों पर छापेममारी की कार्रवाई की है। साथ ही दक्षिण कन्नड़ के बेलथांगडी में एक शैक्षणिक संस्थान पर भी छापा मारा गया है। हालांकि इस बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

सीएम का शेट्टार और सावदी पर निशाना

Karnataka Election: Amit Shah offers prayers at Chamundeshwari Temple, IT raids Congress leader's house
बसवराज बोम्मई - फोटो : Social Media

कर्नाटक के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बसवराज बोम्मई ने कहा कि मैंने कभी मुख्यमंत्री बनने की कल्पना नहीं की थी, लेकिन पार्टी ने यह फैसला किया। अब भी पार्टी के आलाकमान फैसला लेंगे। वहीं उन्होंने कांग्रेस नेता पर हमला बोला। 

उन्होंने कहा कि जगदीश शेट्टार और लक्ष्मण सावदी ने पहले भाजपा में सभी शक्तियों का आनंद लिया, बाद में कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। ऐसे लोगों को राज्य नहीं स्वीकारेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed