Karnataka Election: कांग्रेस ने जारी की तीसरी लिस्ट, लक्ष्मण सावदी को अठानी से मिला टिकट
पूर्व डिप्टी सीएम लक्ष्मण सावदी को कांग्रेस ने अठानी सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं कोलार सीट से कोथुर जी मंजूनाथ को टिकट दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेंगलुरु दक्षिण से आरके रमेश होंगे उम्मीदवार
तीसरी लिस्ट के अनुसार, शिमोगा ग्रामीण सीट से श्रीनिवास करियाना और शिमोगा सीट से एच सी योगेश को उम्मीदवार बनाया गया है। बेल्लारी से पार्टी ने नारा भारत रेड्डी को टिकट दिया है। चिकबल्लापुर सीट से पार्टी ने प्रदीप ईश्वर अय्यर, बेंगलुरु दक्षिण से आरके रमेश, हासन सीट से बानावासी रंगास्वामी और चामराजा सीट से के. हरीश गौड़ा को उम्मीदवार बनाया गया है।
Congress releases third list of 43 candidates for Karnataka Assembly elections.
Former Deputy CM Laxman Savadi gets the ticket from the Athani constituency. Kolar seat given to Kothur G Manjunath. pic.twitter.com/5W7k5SERzEविज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 15, 2023
कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री पद के दावेदार डीके शिवकुमार कनकपुरा और सिद्धारमैया वरुणा सीट से चुनाव लडे़ंगे। हालांकि सिद्धारमैया ने कोलार सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की थी, जहां से पार्टी ने अब कोथुर जी मंजूनाथ को उम्मीदवार बनाया।
भाजपा और जेडीएस ने भी जारी कर चुकी हैं लिस्ट
भाजपा ने बीते मंगलवार को 189 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। वहीं 12 अप्रैल को भाजपा ने 23 उम्मीदवारों वाली दूसरी लिस्ट जारी की थी। जनता दल (एस) ने भी अपने उम्मीदवारों की दो लिस्ट जारी कर दी है। पहले जद(एस) ने 93 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट बीते साल दिसंबर में ही जारी कर दी थी। शुक्रवार को जेडीएस ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की, जिसमें 50 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया।