फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कर्नाटक: नहीं हुआ बहुमत परीक्षण, विधानसभा में धरने पर बैठे भाजपा विधायक

Thu, 18 Jul 2019 09:20 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 18 Jul 2019 09:20 PM IST
खास बातें

  • कर्नाटक की 14 महीने पुरानी कांग्रेस-जेडीएस सरकार का गिरना लगभग तय। 
  • कुमारस्वामी समर्थक विधायकों की संख्या घटकर 98 पर पहुंची।
  • अभी 15 बागी विधायक मुंबई में, वहीं कांग्रेस के दो, बसपा का एक और दो निर्दलीय विधायक सदन नहीं पहुंचे।
  • फिलहाल स्थिति में बहुमत के लिए 102 विधायक चाहिए, कुमारस्वामी के पास अब 98 और भाजपा के पास 105 विधायक हैं।

विज्ञापन
Karnataka Crisis Live Updates: government will face floor test today, MLAS arrive in Vidhan Soudha
कर्नाटक विधानसभा में भाजपा विधायक - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

09:15 PM, 18-Jul-2019
भाजपा विधायक प्रभु चवन बेडशीट और तकिया लेकर विधान सौधा पहुंचे। 

08:58 PM, 18-Jul-2019
राज्यपाल वजूभाई वाला ने सीएम कुमारस्वामी को पत्र लिखकर शुक्रवार दोपहर 1.30 बजे तक बहुमत साबित करने को कहा। 

विज्ञापन
07:05 PM, 18-Jul-2019
कर्नाटक विधानसभा में विश्वास मत पर चर्चा के दौरान हंगामे के बीच सदन की बैठक दिनभर के लिए स्थगित।
 
06:47 PM, 18-Jul-2019
भाजपा विधायकों ने रातभर विधानसभा में धरना देने का फैसला किया है। विधायकों की मांग है कि स्पीकर राज्यपाल के पत्र का जवाब दें और सदन में बहुमत परीक्षण करवाएं।
 
05:34 PM, 18-Jul-2019
कांग्रेस विधायक एचके पाटिल ने कहा- संविधान के मुताबिक राज्यपाल को सदन की कार्यवाही में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। मैं उनसे ऐसा न करने का निवेदन करता हूं। 
 

कर्नाटक भाजपा प्रमुख बीएस येदियुरप्पा ने विधानसभा में कहा- अगर रात के 12 भी बज जाए तो विश्वासमत पर वोटिंग आज ही होनी चाहिए। 
 
05:22 PM, 18-Jul-2019
कर्नाटक के राज्यपाल ने स्पीकर से कहा कि आज ही विश्वासमत पर वोटिंग कराई जाए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
04:41 PM, 18-Jul-2019
भाजपा नेता जगदीश शेट्टार: सीएम ने आज विश्वासमत रखा लेकिन जब इस पर बहस शुरू हुई तो सिद्धारमैया, कृष्णा बाइर गौड़ा और एचके पाटिल ने दूसरे मुद्दे उठाने शुरू कर दिए। हमने राज्सपाल से मांग की है कि स्पीकर को बहस जारी रखने का निर्देश दें। 
 
04:04 PM, 18-Jul-2019
सदन 30 मिनट के लिए स्थगित 
 
03:53 PM, 18-Jul-2019
स्पीकर केआर रमेश कुमार ने कर्नाटक के गृह मंत्री से कहा- कृपया श्रीमंत पाटिल (कांग्रेस विधायक) के परिजनों से तुरंत मुलाकात करें। कल तक मुझे रिपोर्ट दें। यह स्वभाविक नहीं लग रहा है। अगर गृह मंत्री सुरक्षा देने में नाकाम रहते हैं तो मैं डीजीपी से बात करूंगा। 
 
03:50 PM, 18-Jul-2019
सदन में कांग्रेस नेता सिद्धारमैया से चर्चा करते नजर आए सीएम एचडी कुमारस्वामी।  
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed