कर्नाटक संकट: फिर शुरू हुई रिजॉर्ट पॉलिटिक्स, विधायकों का रखा जा रहा पूरा ख्याल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक का सियासी संकट का हल निकालने के लिए कांग्रेस और जेडीएस जोर आजमाइश कर रही हैं। ऐसे में जब कांग्रेस-जेडीएस को अपनी सत्ता बचानी है तो बागी विधायकों की मनपसंद चीजों का खास ख्याल रखा जा रहा है। कांग्रेस इस राजनीतिक ड्रामे को लग्जरी रिजॉर्ट से हल करने की कोशिश में लगी है। यही वजह है कि कांग्रेस ने अपने बागी विधायकों के पसंद का मुंबई वाला ईगल्टन गोल्फ रिजॉर्ट बुक कर उन्हें खुश करने की कोशिश की है।
हालांकि कांग्रेस 80 कमरे बुक कराना चाहती थी लेकिन जूनियर हॉकी टीम के ठहरने के चलते मात्र 35 कमरे ही मिल सके। इसी तरह कांग्रेस बागी हुए विधायकों को मनाने की कोशिश में जुटी है। उधर, जेडीएस कर्नाटक का पडिंग्टन रिजॉर्ट बुक कराकर अपने बागी विधायकों को मनाना चाहती थी। लेकिन बुकिंग कैंसिल होने के बाद पार्टी ने देवनहल्ली के गोल्फशायर रिजॉट को बुक किया। यानी कांग्रेस-जेडीएस दोनों ही पार्टियां इस वक्त बागी हुए विधायकों की पसंद का पूरा ख्याल रख रहे हैं।
लेकिन कर्नाटक में चल रहा राजनीतिक ड्रामा अभी थमने का नाम नहीं ले रहा। मंगलवार को कर्नाटक विधानसभा के स्पीकर के आर रमेश कुमार ने 13 बागी विधायकों में से आठ विधायकों का इस्तीफा कानूनन सही नहीं पाए जाने पर ठुकरा दिया। इसके बाद कर्नाटक की कांग्रेस-जदएस गठबंधन सरकार से बगावत कर चुके 10 विधायक मंगलवार शाम वापस मुंबई लौट आए।
भाजपा विधायकों का विरोध प्रदर्शन
कर्नाटक में विधायकों के लगातार हो रहे इस्तीफों के बाद भाजपा मुख्यमंत्री कुमारस्वामी पर हमलावर है। भाजपा उनके इस्तीफे की मांग पर अड़ गई है। पार्टी ने राज्यपाल वजुभाई वाला से मामले में तत्काल दखल देने की मांग की है। गौरतलब है कि अब तक कांग्रेस और जदएस के 14 विधायक इस्तीफा दे चुके हैं। राज्य में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम के बीच पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ लगातार बैठकें कर आगे की रणनीति बना रहे हैं।