फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka crisis: Congress-JDS back to resort politics

कर्नाटक संकट: फिर शुरू हुई रिजॉर्ट पॉलिटिक्स, विधायकों का रखा जा रहा पूरा ख्याल

Wed, 10 Jul 2019 05:19 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव द्विवेदी Updated Wed, 10 Jul 2019 05:19 PM IST
विज्ञापन
Karnataka crisis: Congress-JDS back to resort politics
कर्नाटक का सियासी संकट - फोटो : ANI

कर्नाटक का सियासी संकट का हल निकालने के लिए कांग्रेस और जेडीएस जोर आजमाइश कर रही हैं। ऐसे में जब कांग्रेस-जेडीएस को अपनी सत्ता बचानी है तो बागी विधायकों की मनपसंद चीजों का खास ख्याल रखा जा रहा है। कांग्रेस इस राजनीतिक ड्रामे को लग्जरी रिजॉर्ट से हल करने की कोशिश में लगी है। यही वजह है कि कांग्रेस ने अपने बागी विधायकों के पसंद का मुंबई वाला ईगल्टन गोल्फ रिजॉर्ट बुक कर उन्हें खुश करने की कोशिश की है।

विज्ञापन


हालांकि कांग्रेस 80 कमरे बुक कराना चाहती थी लेकिन जूनियर हॉकी टीम के ठहरने के चलते मात्र 35 कमरे ही मिल सके। इसी तरह कांग्रेस बागी हुए विधायकों को मनाने की कोशिश में जुटी है। उधर, जेडीएस कर्नाटक का पडिंग्टन रिजॉर्ट बुक कराकर अपने बागी विधायकों को मनाना चाहती थी। लेकिन बुकिंग कैंसिल होने के बाद पार्टी ने देवनहल्ली के गोल्फशायर रिजॉट को बुक किया। यानी कांग्रेस-जेडीएस दोनों ही पार्टियां इस वक्त बागी हुए विधायकों की पसंद का पूरा ख्याल रख रहे हैं। 
विज्ञापन


लेकिन कर्नाटक में चल रहा राजनीतिक ड्रामा अभी थमने का नाम नहीं ले रहा। मंगलवार को कर्नाटक विधानसभा के स्पीकर के आर रमेश कुमार ने 13 बागी विधायकों में से आठ विधायकों का इस्तीफा कानूनन सही नहीं पाए जाने पर ठुकरा दिया। इसके बाद कर्नाटक की कांग्रेस-जदएस गठबंधन सरकार से बगावत कर चुके 10 विधायक मंगलवार शाम वापस मुंबई लौट आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा विधायकों का विरोध प्रदर्शन 

कर्नाटक में विधायकों के लगातार हो रहे इस्तीफों के बाद भाजपा मुख्यमंत्री कुमारस्वामी पर हमलावर है। भाजपा उनके इस्तीफे की मांग पर अड़ गई है। पार्टी ने राज्यपाल वजुभाई वाला से मामले में तत्काल दखल देने की मांग की है। गौरतलब है कि अब तक कांग्रेस और जदएस के 14 विधायक इस्तीफा दे चुके हैं। राज्य में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम के बीच पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ लगातार बैठकें कर आगे की रणनीति बना रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed