फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   karnataka congress protests black day rahul gandhi detained election commission protest

कर्नाटक: राहुल गांधी की हिरासत पर भड़की कांग्रेस, काला दिवस का किया आह्वान; केपीसीसी अध्यक्ष ने क्या कहा?

Thu, 08 Oct 2026 12:23 PM IST
अमन मौर्या पीटीआई, बंगलूरू, कर्नाटक
पीटीआई, बंगलूरू, कर्नाटक Published by: अमन मौर्या Updated Thu, 08 Oct 2026 12:23 PM IST
सार

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने के विरोध में कांग्रेस आज 'काला दिवस' मना रही है। कर्नाटक केपीसीसी के आह्वान पर राज्यभर में विरोध-प्रदर्शन कर सीईसी के इस्तीफे की मांग की जा रही है।

विज्ञापन
karnataka congress protests black day rahul gandhi detained election commission protest
केपीसीसी अध्यक्ष बीके हरिप्रसाद - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) गुरुवार यानी आज पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन करेगी। यह प्रदर्शन कांग्रेस पार्टी के उस देशव्यापी आह्वान का हिस्सा है जिसके तहत कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत पार्टी नेताओं को हिरासत में लिए जाने के विरोध में भारतीय लोकतंत्र के लिए 'काला दिवस' मनाया जा रहा है। यह विरोध प्रदर्शन राज्य, जिला और ब्लॉक/मंडल स्तर पर होगा। मुख्य प्रदर्शन यहां क्वीन्स रोड स्थित कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) कार्यालय में सुबह 10.30 बजे से है। इसी तरह के विरोध प्रदर्शन पूरे कर्नाटक में जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (बीसीसी) कार्यालयों में भी आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ओडिशा में इंडिया गठबंधन का बंद: राज्य में सड़कें जाम, थमे पहिये; जानें किन प्रमुख मांगों पर अड़ा है विपक्ष
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्ष ने क्या आरोप लगाए?
बता दें कि चुनाव आयोग और मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन को लेकर हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिए जाने और उनके साथ कथित बदसलूकी के बाद कांग्रेस ने आठ अक्तूबर को 'काला दिवस' घोषित किया था। केपीसीसी ने कहा, 'विपक्ष के नेता और चुने हुए प्रतिनिधियों पर हमला असल में संविधान पर हमला है।' पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने और चुनावी व्यवस्था की पूरी ईमानदारी बहाल करने की अपनी मांग दोहराई है। केपीसीसी अध्यक्ष बीके हरिप्रसाद ने कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार को पद से नहीं हटाया जाता और चुनावी ईमानदारी बहाल नहीं हो जाती, तब तक कांग्रेस यह लड़ाई जारी रखेगी।

ये भी पढ़ें: 'बंदूक की नोक पर रोके गए सांसद': संजय राउत ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; निर्वाचन आयोग पर क्या बोले

अधिकारियों ने क्या कहा?
अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पुलिस ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत लगभग 90 लोगों को हिरासत में लिया था। कांग्रेस नेताओं को जंतर-मंतर की ओर विरोध प्रदर्शन के लिए जाने से रोका गया था। हिरासत में लेने के बाद उन्हें अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में ले जाया गया। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को रात आठ बजे के कुछ देर बाद पुलिस हिरासत से रिहा कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed