{"_id":"67e7137b71a116dd34093427","slug":"karnataka-congress-mlc-k-n-rajendra-alleges-murder-attempt-probe-on-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: कांग्रेस एमएलसी ने लगाया हत्या के प्रयास का आरोप, पांच के खिलाफ मामला दर्ज; जांच जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: कांग्रेस एमएलसी ने लगाया हत्या के प्रयास का आरोप, पांच के खिलाफ मामला दर्ज; जांच जारी
Sat, 29 Mar 2025 02:54 AM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टुमकुरु (कर्नाटक)।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टुमकुरु (कर्नाटक)।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 29 Mar 2025 02:54 AM IST
सार
Karnataka: कर्नाटक के मंत्री के.एन. राजन्ना के बेटे की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या की साजिश का मामला दर्ज हुआ। कांग्रेस एमएलसी के.एन. राजेंद्र ने आरोप लगाया कि उनकी हत्या के लिए 70 लाख की 'सुपारी' दी गई थी, जिसमें 5 लाख रुपये एडवांस दिए गए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कर्नाटक के सहकारिता मंत्री के.एन. राजन्ना के बेटे की शिकायत पर शुक्रवार को पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस के मुताबिक, कांग्रेस के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) के.एन.राजेंद्र ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी के जन्मदिन से एक दिन पहले 15 नवंबर 2024 को उनकी हत्या की साजिश रची गई थी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, शिकायत के आधार पर टुकमुरु जिले के क्यातसंद्रा थाना क्षेत्र में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109 (हत्या का प्रयास), 190 (गैरकानूनी सभा का हिस्सा होना), 329 (4) (घर में जबरन घुसपैठ) और 61 (2) (आपराधिक साजिश) के तहत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
ये भी पढें: West Bengal: हत्या के प्रयास के मामले में TMC नेता को तीन साल का कारावास, 12 अन्य दोषियों को दस साल की सजा
विज्ञापन
जिन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, उनमें सोमा, भारत, अमित, गुंडा और यतिश शामिल हैं। शिकायत में राजेंद्र ने आरोप लगाया कि इन लोगों को 70 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी, जिसमें पांच लाख रुपये एडवांस में दिए गए थे। शिकायत में कांग्रेस एमएलसी ने बताया कि 16 नवंबर को उनकी बेटी का जन्मदिन था। एक दिन पहले कुछ लोग 'शामियाना' लगाने के बहाने उनके घर पहुंचे थे।
बाद में जानकारी मिली कि ये लोग उन पर हमला करने आए थे, लेकिन असफल रहे। जनवरी में उन्हें एक सूत्र से एक ऑडियो रिकॉर्डिंग मिली, जिससे उन्हें इस साजिश के बारे में पता चला। रिकॉर्डिंग में दो लोगों की बातचीत थी, जिसमें बैंक खाते में पांच लाख रुपये ट्रांसफर होने की बात कही गई थी।
ये भी पढें: Supreme Court: 'हम जानते हैं कुछ लोग किसानों की शिकायतों का निपटारा नहीं चाहते', सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
इस मामले में शिकायत दर्ज कराने से एक दिन पहले राजेंद्र ने कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) आलोक मोन से मुलाकात कर हत्या की साजिश से जुड़ी जानकारी साझा की थी। डीजीपी ने उन्हें टुमकुरु के पुलिस अधीक्षक (एसपी) से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी, जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन