फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Congress MLA Kaneez Fatima and her supporters hold protests against the Udupi hijab row news in Hindi

कर्नाटक: उडुपी हिजाब विवाद पर कांग्रेस विधायक ने किया प्रदर्शन, बोलीं- रंग बदल सकते हैं, छोड़ नहीं सकते

Sun, 06 Feb 2022 08:31 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कलबुर्गी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कलबुर्गी Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 06 Feb 2022 08:31 AM IST
सार

हिजाब पर बढ़ते विवाद को शांत करने के लिए कर्नाटक सरकार ने शनिवार को प्रदेश में सद्भाव व सार्वजनिक व्यवस्था बिगाड़ने वाले वस्त्रों पर प्रतिबंध लगा दिया था। 

विज्ञापन
Karnataka Congress MLA Kaneez Fatima and her supporters hold protests against the Udupi hijab row news in Hindi
कांग्रेस विधायक कनीज फातिमा - फोटो : एएनआई

विस्तार

कर्नाटक के उडुपी में कुछ कॉलेजों की ओर से मुस्लिम छात्राओं के कक्षा में हिजाब पहनने पर रोक लगाने के बाद से ही यह विवाद बढ़ता चला जा रहा है। शनिवार को कांग्रेस विधायक कनीज फातिमा ने अपने समर्थकों के साथ इसके खिलाफ प्रदर्शन किया था। 

विज्ञापन


कांग्रेस विधायक ने कहा, लड़कियों को दबाया दजा रहा है... परीक्षाओं से दो महीने पहले उन्हें स्कूलों में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। इसी के प्रति विरोध व्यक्त करने के लिए सभी जाति व धर्मों के लोग कलबुर्गी में डिप्टी कलेक्टर के कार्यालय पर एकत्र हुए हैं।
विज्ञापन


फातिमा ने कहा, 'हम हिजाब के रंग में यूनिफॉर्म के हिसाब से बदलाव करने के लिए तैयार हैं लेकिन हम इसे पहनना नहीं छोड़ सकते। मैं विधानसभा में भी हिजाब पहनती हूं। मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन दिया जाएगा और बाद में हम उडुपी में प्रदर्शन करेंगे।'बुर्का
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि अभी तक सभी इसे पहनते आ रहे थे। अब बहुत देर हो चुकी है। वह अचानक हमें क्यों रोक रहे हैं? बुर्का कोई नई चीज नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed