{"_id":"59c4b4824f1c1bdd148b4d3a","slug":"karnataka-congress-mla-k-n-rajanna-says-congress-is-a-party-of-thieves","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक: कांग्रेसी विधायक ने अपनी ही पार्टी को कहा 'चोरों की पार्टी'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कर्नाटक: कांग्रेसी विधायक ने अपनी ही पार्टी को कहा 'चोरों की पार्टी'
टीम डिजिटल
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:29 PM IST
विज्ञापन
केएन राजन्ना
- फोटो : फोटो क्रेडिट: यू ट्यूब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक की सत्तारुढ़ पार्टी कांग्रेस को अपने ही विधायक के हाथों आरोपों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक केएन राजन्ना ने पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस में मनमानी और ईमानदारी की जगह न होने का दावा करने वाले राजन्ना ने पार्टी को 'चोरों की पार्टी' बताया है।
विज्ञापन
तुमकुरू जिले के विधायक राजन्ना ने थिम्मालापुर में एक कार्यक्रम में लोगों के सामने पार्टी के खिलाफ बागी तेवर दिखाए। उन्होंने ये भी कहा कि जो लोग पार्टी के लिए मेहनत और ईमानदारी से काम करते हैं, उन्हीं को दरकिनार कर दिया जाता है, साथ ही उन्हें ऊपर उठने भी नहीं दिया जाता। इंदिरा गांधी के दौर की तारीफ करते हुए राजन्ना ने कहा कि उस वक्त पार्टी में अनुशासन था।
विज्ञापन
फिलहाल यह साफ नहीं है कि राजन्ना किस बात से नाराज चल रहे हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, राजन्ना राज्य में पार्टी नेतृत्व के कुछ फैसलों से नाराज हैं। राजन्ना चाहते थे कि आखिरी बार हुए कैबिनेट बदलाव में उनको मंत्री बनाया जाए, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। उनको मंत्री बनाने का पार्टी के ही कुछ नेताओं ने विरोध किया था। राजन्ना को राज्य के सीएम सिद्धारमैया का करीबी माना जाता है।
विज्ञापन
राजन्ना के बयान पर कर्नाटक कांग्रेस ने अध्यक्ष परमेश्वरा ने कहा कि वह बुखार की वजह से काफी दिनों से बाहर नहीं निकले और उनको राजन्ना के बयान के बारे में कुछ जानकारी नहीं है। परमेश्वरा ने कहा कि वह खुद राजन्ना से बात करेंगे। बता दें कि कर्नाटक में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।