फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Congress leader DK Shivakumar says he has been summoned by ED

Karnataka: ईडी ने तलब किया तो भड़के डीके शिवकुमार, बोले- समन मेरे राजनीतिक कर्तव्यों के निर्वहन में आड़े आ रहा

Thu, 15 Sep 2022 03:29 PM IST
Jeet Kumar एएनआई, बेंगलुरू
एएनआई, बेंगलुरू Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 15 Sep 2022 03:29 PM IST
सार

कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि मैं सहयोग करने के लिए तैयार हूं। लेकिन भारत जोड़ो यात्रा के समय समन जारी करके मुझे प्रताड़ित किया जा रहा है।

विज्ञापन
Karnataka Congress leader DK Shivakumar says he has been summoned by ED
डीके शिवकुमार (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है। इस बीच ईडी ने कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार को तलब किया है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा और कर्नाटक में विधानसभा सत्र के बीच ईडी ने मुझे पेश होने को कहा है।

विज्ञापन


आगे उन्होंने कहा कि मैं सहयोग करने के लिए तैयार हूं। लेकिन इस समय समन जारी करके मुझे प्रताड़ित किया जा रहा है और यह मेरे संवैधानिक और राजनीतिक कर्तव्यों के निर्वहन में आड़े आ रहा है। 

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी अपने नेताओं समेत 12 राज्यों से गुजरेंगे
इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी अपने नेताओं के साथ 12 राज्यों से गुजरकर  3,570 किलोमीटर लंबी दूरी तय करने वाले हैं। यह यात्रा पांच महीनों तक चलेगी। कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी आर्थिक विषमताओं, सामाजिक ध्रुवीकरण, राजनीतिक केंद्रीकरण की समस्याओं और  विचारधाराओं की लड़ाई के रूप में यह रैली कर रहे हैं। 


राहुल गांधी 150 दिनों तक कंटेनर में सोएंगे
राहुल गांधी अगले 150 दिनों तक कंटेनर में सोने वाले हैं। कुछ कंटेनरों में स्लीपिंग बेड, शौचालय और एयर-कंडीशनर भी लगाए गए हैं। यात्रा के दौरान कई क्षेत्रों में तापमान और वातावरण में अंतर होगा। स्थान परिवर्तन के साथ भीषण गर्मी और उमस को देखते हुए व्यवस्था की गई है। लगभग 60 ऐसे कंटेनर तैयार किए गए हैं जहां एक गांव स्थापित किया गया है। रात्रि विश्राम के लिए कंटेनर को गांव के आकार में प्रतिदिन नई जगह पर खड़ा किया जाएगा। राहुल गांधी के साथ रहने वाले पूर्णकालिक यात्री एक साथ भोजन करेंगे। सूत्रों ने आगे कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा यात्रा को आम लोगों से जुड़ने का जरिया मानते हैं। इसलिए वह इस पूरी यात्रा को चकाचौंध और ग्लैमर से दूर एक सरल तरीके से पूरा करना चाहते हैं। राहुल गांधी इसे एक यात्रा कहते हैं लेकिन राजनीतिक विश्लेषक इसे 2024 की तैयारी मानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed