फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Congress Five guarantees Siddaramaiah cabinet meeting blueprint ready Latest News Update

कर्नाटक में कांग्रेस की 5 गारंटी: सिद्धारमैया बोले- चालू वित्त वर्ष में लागू करेंगे; शिवकुमार ने कही यह बात

Fri, 02 Jun 2023 04:31 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 02 Jun 2023 04:31 PM IST
सार

चुनाव के दौरान पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि इन योजनाओं को सरकार बनने के दिन ही लागू कर दिया जाएगा। हालांकि, सिद्धरमैया ने 20 मई को कहा कि सरकार सैद्धांतिक रूप से इन गांरटी को लागू करने पर सहमत है।

विज्ञापन
Karnataka Congress Five guarantees Siddaramaiah cabinet meeting blueprint ready Latest News Update
Siddaramaiah cabinet - फोटो : Social Media

विस्तार

कर्नाटक में कांग्रेस ने पांच गारंटी लागू करने का एलान कर दिया है। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव से पहले राज्य जनता से पांच वादे किए थे। इसे लेकर आज यानी शुक्रवार को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। इस दौरान उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार भी मौजूद थे।
विज्ञापन


कर्नाटक CM सिद्धारमैया ने कहा कि चुनाव के समय और उससे पहले हमने 5 गारंटियों का एलान किया था।  कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार और मैंने गारंटी कार्ड पर हस्ताक्षर किए और वादा किया कि हम सभी वादों को लागू करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि वे लोगों तक पहुंचे। हमने आज कैबिनेट की बैठक की। हमने हमारे सभी पांच वादों पर गहन चर्चा की। हमने तय किया है कि सभी पांचों गारंटियों को चालू वित्त वर्ष में लागू किया जाएगा।
विज्ञापन


कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि आज हमने कर्नाटक के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। हम 5 गारंटी लागू करने जा रहे हैं, हमने डेडलाइन दे दी है। हमने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के सामने हस्ताक्षर कर दिए हैं, हम इसे जल्द लागू करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन तारीखों से प्रभावी होंगी गारंटी
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि हमने सभी पांच गारंटियों को लागू करने का फैसला किया है। गारंटी-1 'गृह ज्योति', जो 199 यूनिट तक के परिवारों को बिजली बिलों के भुगतान से छूट देती है; पहली जुलाई से प्रभावी होगी। गारंटी -2 'गृह लक्ष्मी' है;  परिवार की महिला मुखिया को सरकार 2000 रुपये का भुगतान करेगी। यह योजना 15 अगस्त से प्रभावी होगी।

आगे सीएम ने कहा कि चुनाव के समय और उससे पहले हमने पांच गारंटियों का ऐलान किया था। हमारे (कर्नाटक) अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार और मैंने गारंटी कार्ड पर हस्ताक्षर किए और वादा किया कि हम सभी वादों को लागू करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि वे लोगों तक पहुंचे। हमने आज कैबिनेट की बैठक की। हमने हमारे सभी पांच वादों पर गहन चर्चा की। हमने तय किया है कि सभी पांचों गारंटियों को चालू वित्त वर्ष में लागू किया जाएगा।

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार कहा कि आज हमने कर्नाटक के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। हम 5 गारंटी लागू करने जा रहे हैं, हमने डेडलाइन दे दी है। हमने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के सामने हस्ताक्षर कर दिए हैं, हम इसे जल्द लागू करने जा रहे हैं।

इससे पहले कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खरगे ने कहा था कि हमारे पास पांच गारंटियों का खाका तैयार है और हम आश्वस्त करते हैं कि यह जल्द से जल्द लागू होंगी। हर नीति या योजना कुछ नियमों और विनियमों के साथ आती है। हम इन्हें जल्द लागू करेंगे।

कांग्रेस ने किया था वादा
कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव से पहले वादा किया था कि वह सत्ता में आते ही पांच गारंटी लागू करेगी। इनमें हर घर को 200 यूनिट मुफ्त बिजली (गृह ज्योति योजना), प्रत्येक परिवार की महिला मुखिया को दो हजार रुपये की मासिक सहायता (गृह लक्ष्मी योजना), गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों के हर सदस्य को प्रत्येक महीने 10 किलो मुफ्त चावल (अन्न भाग्य योजना), दो साल तक 18 से 25 साल की उम्र वाले प्रत्येक स्नातक बेरोजगार को हर महीने तीन हजार रुपये और डिप्लोमा धारक को 1500 रुपये महीना का भत्ता (युवा निधि योजना) और सार्वजनिक बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा (शक्ति योजना) शामिल हैं।

केएच मुनियप्पा ने कही थी यह बात
राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री केएच मुनियप्पा ने गुरुवार को कहा था कि हमने पांच गांरटी की घोषणा की है। हमनें इस पर विस्तृत चर्चा की। इसे लागू करने में कोई हिचक नहीं है। हमने जिन गांरटी का वादा किया है उन्हें चरणबद्ध तरीके से लागू करेंगे।

सरकार बनते ही वादा पूरा करने का किया था वादा
गौरतलब है कि चुनाव के दौरान पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि इन योजनाओं को सरकार बनने के दिन ही लागू कर दिया जाएगा। हालांकि, सिद्धरमैया ने 20 मई को कहा कि सरकार सैद्धांतिक रूप से इन गांरटी को लागू करने पर सहमत है। उन्होंने मंत्रिमंडल की अगली बैठक तक समय मांगा था।

जल्द शुरू होगा आईफोन का विनिर्माण: मंत्री
प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एपल के लिए विनिर्माण करने वाली कंपनी फॉक्सकॉन बेंगलुरु के पास अपने प्रस्तावित देवनहल्ली संयंत्र में 2024 तक आईफोन का विनिर्माण शुरू कर सकती है। कर्नाटक के बड़े एवं मध्यम उद्योग मंत्री एमबी पाटिल ने कहा कि सरकार इस साल एक जुलाई तक कंपनी को जरूरी जमीन सौंप देगी। उन्होंने कहा कि फॉक्सकॉन की योजना 2024 तक संयंत्र से आईफोन का विनिर्माण शुरू करने की है।

सुनील कानूगोलू प्रमुख सलाहकार नियुक्त
कर्नाटक में कांग्रेस के प्रमुख रणनीतिकार सुनील कानूगोलू को मुख्यमंत्री सिद्धरमैया का प्रमुख सलाहकार नियुक्त किया गया है। कर्नाटक में भाजपा के खिलाफ ‘पे-सीएम’ अभियान चलाने का विचार सुनील कानूगोलू ने ही दिया था। कानूगोलू की नियुक्ति का आदेश बुधवार को जारी किया गया और उन्हें अगले आदेश तक कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है।


मणिपुर के सुरक्षा सलहकार ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री ने हथियार रखने वालों को सरेंडर करने की अपील की। गृह मंत्री के जाने के बाद राज्य में 144 हथियार और 11 मैगजीन सरेंडर किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed