{"_id":"5a7814514f1c1bc83b8b5029","slug":"karnataka-cm-siddaramaiah-said-pm-modi-should-prove-his-allegation","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धारमैया बोले- हमारी सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप साबित करें पीएम मोदी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सिद्धारमैया बोले- हमारी सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप साबित करें पीएम मोदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्नाटक
Updated Mon, 05 Feb 2018 02:09 PM IST
विज्ञापन
Siddaramaiah
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जब हम सत्ता में आये थे तो इनवेस्टमेंट लिस्ट में 11वें नंबर पर थे। वहीं पिछले 2 सालों से हम पहले नंबर पर हैं और ये केंद्र सरकार द्वारा जारी किये गए आंकड़े हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पीएम होने के नाते आपके शब्द बहुत महत्व रखते हैं, इसलिए मैं अनुरोध करता हूं कि मुझ पर लगाए गए आरोप साबित करें। उन्होंने कहा कि इस चुनाव को सही तथ्यों के आधार पर लड़ें।
विज्ञापन
सिद्धारमैया ने कहा कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का नाम एक मर्डर केस में सामने आया था। वह केवल झूठ बोलते हैं। यहां भी वो सीएम के रूप में ऐसे सदस्य को नामित कर रहे हैं जो पहले ही जेल में है। पीएम ने राज्य के बारे में झूठ बोलकर यहां के लोगों की भावनाओं को आहत किया है।
विज्ञापन
सिद्धारमैया ने कहा कि पीएम मोदी कहते हैं कि उन्होंने राज्य के लिए पैसा दिया, लेकिन पैसा तो हमारे राज्य के लोगों का ही है जिसे टैक्स के रूप में केंद्र को दिया गया था। 14वें फाइनेंस कमीशन के मुताबिक हमें 95 हजार दो सौ करोड़ मिलने थे जबकि हमें केवल 84500 करोड़ रुपये ही मिले। इसलिए उन्हें अब 10 हजार करोड़ रुपये देने ही होंगे और यह बात न ही अमित शाह जानते हैं और न पीएम मोदी।
सिद्धारमैया ने कहा कि पीएम को कोई हक नहीं कि वो लोकपाल की बात करें क्योंकि 9 सालों तक जब वो सीएम थे तब उन्होंने केवल भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया। नैतिक रूप से वह पीएम पद के लिए लायक नहीं हैं।
आपको बता दें कि पीएम मोदी ने रविवार को कहा था कि कर्नाटक में कांग्रेस की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। अब यहां से उसकी विदाई का वक्त आ गया है। वह सत्ता से बाहर होने के मुहाने पर खड़ी है।
पीएम मोदी भाजपा की 85 दिन की ‘परिवर्तन यात्रा’ के समापन अवसर पर बोल रहे थे। पीएम ने कहा था कि कर्नाटक में भगवा लहर चल रही है। यहां के लोगों ने राज्य को कांग्रेस मुक्त बनाने और कांग्रेसी संस्कृति से छुटकारा पाने का मन बना लिया है।
उन्होंने सिद्धारमैया के शासन को दस फीसदी कमीशन वाली सरकार बताते हुए कहा, यहां इसके बिना कोई काम नहीं होता है। अगर किसी सरकार की पहचान ऐसी बन जाए तो यह शर्म की बात है। कानून-व्यवस्था के मोर्च पर राज्य सरकार को घेरते हुए मोदी ने कहा, कानून के शासन की जगह यहां अपराधियों का शासन है।
मोदी ने कहा, कांग्रेस मुक्त सरकार का मतलब, वंशवाद, भाई-भतीजावाद, भ्रष्टाचार और लूट-खसोट से मुक्ति है। पीएम ने राज्य सरकार के दो मंत्रियों के यहां पड़े आयकर छापे और एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता के यहां छापे के दौरान हुई बेनामी संपत्ति के खुलासे का भी जिक्र किया। पीएम ने कहा, यहां स्टील माफिया, रेत माफिया और ट्रांसफर माफिया हैं।