{"_id":"5b23d34d4f1c1b53268b6270","slug":"karnataka-cm-hd-kumaraswamy-said-that-no-one-can-touch-me-by-the-lok-sabha-elections-till-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम से कम लोकसभा चुनाव तक तो कोई मुझे नहीं छू सकता: कुमारस्वामी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कम से कम लोकसभा चुनाव तक तो कोई मुझे नहीं छू सकता: कुमारस्वामी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Updated Fri, 15 Jun 2018 08:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस-जदएस गठबंधन के टिके रहने के सवाल पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि लोकसभा चुनाव, 2019 तक मुझे कोई छू नहीं सकता। उन्होंने कहा कि कम से कम एक साल तक तो वह कर्नाटक के सीएम रहेंगे। हालांकि, उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार स्थिरता के साथ काम करती रहेगी।
विज्ञापन
कुमारस्वामी ने कहा कि मिले हुए इस एक साल में वह चुप नहीं बैठेंगे। इस दौरान राज्य के हित में हर फैसला लिया जाएगा। इस दौरान इतना काम किया जाएगा कि बाद में राज्य सरकार के काम गिनाए जा सकें। लोगों से यह कहने की जरूरत नहीं पड़ेगी कि दूसरों ने क्या किया।
विज्ञापन
कुमारस्वामी का बयान ऐसे समय आया है जब मंत्रिमंडल विस्तार में जगह नहीं मिलने पर कुछ कांग्रेस विधायक नाराज चल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कृषि कर्ज माफी पर कहा कि इस मामले में जल्द फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन