फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka CM, Dy CM endorse Rahul's backing of Trump's 'dead economy' jibe at India

कर्नाटक: सिद्दारमैया-शिवकुमार ने दोहराया राहुल का बयान, भारतीय अर्थव्यवस्था पर ट्रंप के बयान का किया समर्थन

Fri, 01 Aug 2025 11:36 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 01 Aug 2025 11:36 PM IST
सार

Karnataka: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया और उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की उस टिप्पणी का बचाव किया, जिसमें भारत की अर्थव्यवस्था को 'मरी हुई' बताने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान का समर्थन किया गया था। साथ ही, उन्होंने कर्नाटक को निवेश का प्रमुख केंद्र बताया।

विज्ञापन
Karnataka CM, Dy CM endorse Rahul's backing of Trump's 'dead economy' jibe at India
डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया - फोटो : एक्स/डीके शिवकुमार/कर्नाटक मुख्यमंत्री कार्यालय

विस्तार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया और उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की उस टिप्पणी का समर्थन किया, जिसमें उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान का समर्थन किया था। ट्रंप ने भारत की अर्थव्यवस्था को 'मरी हुई' बताया था। दोनों नेता कर्नाटक में नवंबर में होने वाले टेक सम्मेलन के लिए विदेशी निवेशकों को भी आमंत्रित कर रहे हैं।
विज्ञापन


यह बयान उन्होंने बंगलूरू टेक सम्मेलन के लिए आयोजित एक कूटनीतिक आउटरीच कार्यक्रम के दौरान दिया। यह सम्मेलन18 से 20 नवंबर के बीच आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में उन्होंने कर्नाटक को निवेश के लिए प्रमुख गंतव्य के रूप में पेश किया। जब उनसे राहुल गांधी के बयान और कर्नाटक की ओर से निवेश आमंत्रण के बीच के विरोधाभास पर सवाल किया गया, तो मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने कहा, राहुल गांधी ने जो कहा है, वही मेरी भी राय है। भारतीय अर्थव्यवस्था एक मरी हुई अर्थव्यवस्था है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अमेरिका के सरकारी आदेश में भारत पर जुर्माने का जिक्र नहीं, असमंजस की स्थिति बरकरार
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, उन्होंने राज्य और देश की अर्थव्यवस्था के बीच अंतर भी स्पष्ट किया। सिद्दारमैया ने पीटीआई से कहा, कर्नाटक की अर्थव्यवस्था भारत की अर्थव्यवस्था से अलग है। हम तकनीकी क्षेत्र में निवेश की उम्मीद कर रहे हैं। उपमुख्यमंत्री शिवकुमार ने भी इसी विचार को दोहराया और कहा, यह राहुल गांधी का बयान नहीं है। यह अमेरिकी राष्ट्रपति का बयान है। हमारे नेता ने जो कहा है, वह ट्रंप के बयान को ही दोहराया है। शिवकुमार ने कर्नाटक में निवेश आमंत्रण को सही ठहराते हुए कहा, कर्नाटक अलग है। भारत को बंगलूरू के जरिए देखा जाता है। यह बात पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने भी एक बार बंगलूरू में कही थी।


उन्होंने आगे कहा, हर कोई भारत में बंगलूरू के रास्ते आना चाहता है। आप दुनिया में कहीं भी चले जाएं, भारत को बंगलूरू के नजरिये से देखा जाता है। जहां भी तकनीक है, वहां कर्नाटक की छवि जुड़ी होती है। यही देश की ताकत है। ‘ब्रिज टू बंगलूरू’ नाम के इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने कर्नाटक की आर्थिक क्षमता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, कर्नाटक केवल सांस्कृतिक केंद्र नहीं है, यह एक आर्थिक शक्ति भी है। 337 अरब अमेरिकी डॉलर के जीएसडीपी के कारण भारत की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं और राष्ट्रीय जीडीपी में 9 प्रतिशत का योगदान देते हैं।

ये भी पढ़ें: विशेष अदालत ने SIMI से जुड़े दावे को किया खारिज; कहा- इस पहलू की भी होनी चाहिए थी जांच

उन्होंने बताया कि कर्नाटक 2024 में 64 अरब डॉलर के आईटी निर्यात के साथ देश का अग्रणी राज्य है, जो भारत के कुल आईटी निर्यात का लगभग एक-तिहाई हिस्सा है। सिद्दारमैया ने अमेरिका की संभावित व्यापार नीतियों पर चिंता भी जताई। उन्होंने कहा, इसका असर सिर्फ कर्नाटक पर नहीं, बल्कि पूरे देश पर पड़ेगा। मैं इस मुद्दे पर संबंधित मंत्रालय से चर्चा करूंगा। मुख्यमंत्री ने इलेक्ट्रॉनिक्स, एनीमेशन, गेमिंग, ग्रीन हाइड्रोजन, पर्यटन और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी जैसे क्षेत्रों में कर्नाटक की निवेशक-अनुकूल नीतियों पर भी जोर दिया। इस कार्यक्रम में आईटी मंत्री प्रियांक खरगे, शहरी विकास मंत्री बिरथी सुरेश और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी हेब्बलकर भी मौजूद थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed