{"_id":"6106d02710522f2eef49d7b3","slug":"karnataka-cm-basavaraj-bommai-reached-delhi-decision-can-be-taken-o-cabinet-expansion","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक कैबिनेट: दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री बोम्मई, मंत्रिमंडल विस्तार पर हो सकता है फैसला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक कैबिनेट: दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री बोम्मई, मंत्रिमंडल विस्तार पर हो सकता है फैसला
Sun, 01 Aug 2021 10:18 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 01 Aug 2021 10:18 PM IST
सार
शनिवार को ही दिल्ली से बंगलूरू लौटे कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई रविवार को फिर दिल्ली आ गए। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस दौरान राज्य के मंत्रिमंडल विस्तार पर फैसला लिया जा सकता है।
विज्ञापन
दिल्ली पहुंचे कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई रविवार को राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली पहुंचे। एक दिन पहले यानी शनिवार को वह दिल्ली से बंगलूरू लौटे थे। माना जा रहा है कि उनका यह दिल्ली दौरा राज्य के मंत्रिमंडल विस्तार से जुड़ा हुआ है। बोम्मई को हाल ही में बीएस येदियुरप्पा की ओर से इस्तीफा दिए जाने के बाद कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनाया गया था।
विज्ञापन
सीएम बनने के बाद पहली बार दिल्ली आए बसवराज बोम्मई ने शनिवार को कहा था कि मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द से जल्द किया जाएगा। उन्होंने कहा था कि कहा कि अगले एक-दो दिन में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर आलाकमान से दिशानिर्देश मिलने की उम्मीद है। इसके लिए एक बार फिर दिल्ली जाना होगा। तब मंत्रिमंडल विस्तार को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई दिल्ली पहुंचे। pic.twitter.com/94562OSQto
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 1, 2021
विज्ञापन