फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Cabinet Expansion Siddaramaiah Shivakumar hold meetings in Delhi ministers to take oath on May 27

Karnataka: कल हो सकता है कर्नाटक कैबिनेट का विस्तार, दिल्ली में शीर्ष नेताओं से मिले सिद्धारमैया-शिवकुमार

Fri, 26 May 2023 02:57 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 26 May 2023 02:57 AM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 27 मई यानी शनिवार को कर्नाटक मंत्रिमंडल का विस्तार होगा और कुल 24 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। 

विज्ञापन
Karnataka Cabinet Expansion Siddaramaiah Shivakumar hold meetings in Delhi ministers to take oath on May 27
CM Siddaramaiah - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कांग्रेस पार्टी में सहमति बन गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 27 मई यानी शनिवार को कर्नाटक मंत्रिमंडल का विस्तार होगा और कुल 24 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाए जाने की संभावना है। इससे पहले, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने गुरुवार दिल्ली में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के साथ मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की।

विज्ञापन


दोनों नेताओं ने कांग्रेस के कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला, पार्टी महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की। फिर उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर उनके साथ अलग-अलग बैठकें कीं। इसके बाद, सुरजेवाला के साथ सिद्धारमैया और शिवकुमार ने पार्टी के गुरुद्वारा रकाबगंज रोड कार्यालय में एक बैठक की और मंत्रिमंडल में शामिल किए जा सकने वाले नामों पर चर्चा की।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार ने 20 मई को आठ कैबिनेट मंत्रियों के साथ क्रमश: कर्नाटक के सीएम और डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली थी। हालांकि अभी तक मंत्रियों को उनके विभागों का आवंटन नहीं किया गया है। पहले लगभग 28 विधायकों को कैबिनेट में शामिल करने की योजना थी, लेकिन कांग्रेस आलाकमान ने सिर्फ आठ मंत्रियों की पहली सूची को मंजूरी दी थी। सूत्रों ने बताया कि पहले मंत्रिमंडल विस्तार में केवल उन्हीं वरिष्ठ विधायकों के नाम को मंजूरी दी गई है, जो सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिद्धारमैया-शिवकुमार के बीच मतभेद की खबरें
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, संभावित मंत्रियों के नामों को लेकर सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम शिवकुमार के बीच मतभेद भी सामने आ रहे हैं, क्योंकि दोनों अपने करीबी विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल करना चाहते हैं। बता दें, कर्नाटक में अधिकतम 34 मंत्री हो सकते हैं, इसलिए सभी दावेदार विधायकों को संतुष्ट करना कांग्रेस के सामने बड़ी चुनौती है।

बुधवार को दिल्ली पहुंचने पर शिवकुमार ने संवाददाताओं से कहा था कि हमें कैबिनेट विस्तार को जल्द से जल्द पूरा करना है। हमें कर्नाटक के लोगों से किए गए वादों को पूरा करना है। साथ ही उन्होंने पार्टी में दरार की खबरों को खारिज किया था।


कर्नाटक में रिवर्स गियर की सरकार काननू बदलने का बयान अहंकार  
इधर, कर्नाटक में सिद्धरमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को ‘रिवर्स गियर सरकार’ करार देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने गुरुवार को कहा कि सत्ता में आने के बाद पिछली भाजपा सरकार के कानूनों को बदलने का बयान उसके अहंकार को दर्शाते हैं। बोम्मई प्रदेश सरकार के मंत्री प्रियांक खरगे के उस बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के तहत राज्य के हित के खिलाफ लागू किए गए स्कूल पाठ्यपुस्तक संशोधन, धर्मांतरण-रोधी और गोहत्या विरोधी कानून जैसे आदेश और कानूनों को समीक्षा के बाद संशोधित किया जाएगा या उन्हें वापस ले लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed