{"_id":"5e2bb50e8ebc3e4b4604e6de","slug":"karnataka-cabinet-expansion-bs-yediyurappa-cabinet-expand-in-three-four-days-losers-not-be-includes","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन-चार दिनों में येदियुरप्पा मंत्रिमंडल का होगा विस्तार, जेडीएस-कांग्रेस के 'बागी' भी बनेंगे मंत्री","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तीन-चार दिनों में येदियुरप्पा मंत्रिमंडल का होगा विस्तार, जेडीएस-कांग्रेस के 'बागी' भी बनेंगे मंत्री
Sat, 25 Jan 2020 09:01 AM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, बंगलूरू
पीटीआई, बंगलूरू
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sat, 25 Jan 2020 09:01 AM IST
विज्ञापन
बीएस येदियुरप्पा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को कहा कि उनके मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित विस्तार तीन-चार दिनों में किया जाएगा। विश्व आर्थिक मंच की बैठक में शिरकत करने के बाद दावोस से यहां आने पर उन्होंने दोहराया कि वह जद (एस)-कांग्रेस के अयोग्य करार दिए गए और उपचुनाव में भाजपा के टिकट पर फिर से निर्वाचित हुए विधायकों को मंत्री बनाने का अपना वादा पूरा करेंगे। लेकिन, स्पष्ट कर दिया कि हारने वालों को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
येदियुरप्पा ने कहा कि मैंने (राज्य के) हालिया दौरे के दौरान भी उनके (केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह) साथ चर्चा की थी। तीन-चार दिनों में मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। इस महीने सौ प्रतिशत हो जाएगा। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि दिल्ली जाने की उन्हें कोई जरूरत नहीं है क्योंकि शाह से वह चर्चा कर चुके हैं और इसके लिए सहमति भी मिल चुकी है।
विज्ञापन
उपचुनाव में जीत हासिल करने वाले कितने विधायकों को मंत्री बनाया जाएगा, इस बारे में पूछे जाने पर येदियुरप्पा ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार होने पर आपको इस बारे में पता चल जाएगा। तब तक इंतजार कीजिए।
विज्ञापन
वर्तमान में राज्य में मुख्यमंत्री सहित 18 मंत्री हैं। अधिकतम 34 मंत्री हो सकते हैं।