फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka boy one sided love acid attack three girl students

कर्नाटक: एकतरफा प्यार में पागल युवक ने किया तीन छात्राओं पर तेजाब से हमला, एक की हालत गंभीर

Tue, 05 Mar 2024 07:34 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलूरू Published by: यशोधन शर्मा Updated Tue, 05 Mar 2024 07:34 AM IST
सार

आरोपी की पहचान 23 वर्षीय केरल निवासी अबीन के रूप में हुई है। वह एमबीए की पढ़ाई कर रहा है। आरोपी के पास से तेजाब की अन्य बोतलें भी बरामद हुई हैं। आरोपी अबीन ने तीन में से एक छात्रा से प्यार का इजहार किया था।

विज्ञापन
Karnataka boy one sided love acid attack three girl students
acid attack

विस्तार

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में परीक्षा देने आईं तीन छात्राओं पर एक युवक ने तेजाब से हमला कर दिया। हमले में तीनों झुलस गईं। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह एकतरफा प्यार का मामला बताया जा रहा है। उसके निशाने पर एक छात्रा थी, लेकिन उसकी दो सहेलियां भी इसकी चपेट में आकर झुलस गईं। उसने छात्रा पर जब एसिड फेंकने से पहले कहा, तुमने मुझे ठुकराया, तुम किसी और की नहीं हो सकती। तीनों छात्राओं को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि तीनों छात्राएं 12वीं की परीक्षा देने के लिए जा रही थीं। जैसे ही वह स्कूल के गेट पर पहुंचीं नकाब और टोपी पहनकर वहां पहुंचे शख्स ने उन पर तेजाब फेंक दिया।
विज्ञापन


आरोपी की पहचान 23 वर्षीय केरल निवासी अबीन के रूप में हुई है। वह एमबीए की पढ़ाई कर रहा है। आरोपी के पास से तेजाब की अन्य बोतलें भी बरामद हुई हैं। आरोपी अबीन ने तीन में से एक छात्रा से प्यार का इजहार किया था। छात्रा ने उसके प्रस्ताव को ठुकरा दिया था और पढ़ाई पर ध्यान देने की बात कही थी। इसी के बाद अबीन ने छात्रा को निशाना बनाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed