फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka: BJP warns state govt over rising petrol n diesel prices in Karnataka- protest begin from tomorrow

Karnataka: कर्नाटक में पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर BJP की राज्य सरकार को चेतावनी- कल से होगा विरोध प्रदर्शन

Sun, 16 Jun 2024 02:54 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Sun, 16 Jun 2024 02:54 PM IST
सार

कर्नाटक में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी पर केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि अभी आवश्यक वस्तुओं और सार्वजनिक परिवहन की कीमतों में इजाफा होगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार नियंत्रित करनेी की कोशिश कर रही है, लेकिन कर्नाटक सरकार ने अचानक कीमतें बढ़ा दी।

विज्ञापन
Karnataka: BJP warns state govt over rising petrol n diesel prices in Karnataka- protest begin from tomorrow
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी - फोटो : एएनआई

विस्तार

कर्नाटक में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी पर केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि अभी आवश्यक वस्तुओं और सार्वजनिक परिवहन की कीमतों में इजाफा होगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार नियंत्रित करनेी की कोशिश कर रही है, लेकिन कर्नाटक सरकार ने अचानक कीमतें बढ़ा दी।
विज्ञापन


कर्नाटक में पेट्रोल, डीजल, ईंधन में दाम बढ़ने को लेकर भाजपा विरोध प्रदर्शन पर उतर आई है। कई भाजपा नेता कीमतों में बढ़ोत्तरी को लेकर कर्नाटक सरकार पर निशाना साधा है। हुबली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि पेट्रोल, डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी से  सार्वजनिक परिवहन और आवश्यक वस्तुओं की कीमतें बढ़ेंगी। उन्होंने कहा कि कई देशों में अकाल की स्थिति है, वहीं युद्ध भी चल रहे हैं। इससे कीमतों में बढ़ती जा रही है। मोदी सरकार कीमतों को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है। लेकिन कर्नाटक सरकार ने अचानक कीमतों में बढ़ोत्तरी कर दी। इससे दैनिक जीवन में इस्तेमाल होने वाली आवश्यक वस्तुओं की कीमतें बढ़ेंगी। उन्होंने कहा कि मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं, राज्य सरकार को इसे वापस लेना चाहिए।"
विज्ञापन


वहीं बंगलूरू में कर्नाटक में ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ भाजपा ने विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी। एलओपी आर अशोक ने कहा, "कांग्रेस सरकार कर्नाटक के लोगों को धोखा दे रही है। क्योंकि वे लोकसभा चुनाव हार गए हैं, इसलिए वे जनता से बदला ले रहे हैं। कल हम (भाजपा) न्याय के लिए विरोध प्रदर्शन करेंगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कर्नाटक के पूर्व सीएम और बीजेपी नेता जगदीश शेट्टार ने बढ़ी हुई कीमतों पर कहा कि "रोजमर्रा के विकास कार्यों और कर्मचारियों के वेतन के लिए पैसे नहीं हैं। राज्य सरकार ने पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें बढ़ाकर आम लोगों पर बोझ डालने का कदम उठाया है। यह अनुचित है, गारंटी योजनाओं और मुफ़्त योजनाओं के कारण विकास कार्यों के लिए पैसे नहीं हैं। हम गारंटी योजनाओं का विरोध नहीं कर रहे हैं. लेकिन क्या यह उचित है?"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed