फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka: BJP MLA arrested in Lokayukta police raid, caught taking bribe of Rs 5 lakh

Karnataka: लोकायुक्त पुलिस के छापे में भाजपा विधायक गिरफ्तार, पांच लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़े गए

Sat, 21 Feb 2026 05:20 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Sat, 21 Feb 2026 05:20 PM IST
सार

कर्नाटक में लोकायुक्त पुलिस ने छापे में भाजपा विधायक को गिरफ्तार किया। विधायक पर पांच लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़े गए है। 

विज्ञापन
Karnataka: BJP MLA arrested in Lokayukta police raid, caught taking bribe of Rs 5 lakh
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नाटक में लोकायुक्त पुलिस ने शनिवार को भाजपा विधायक चंद्रू लमानी को कथित तौर पर 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। ठेकेदार की शिकायत के आधार पर गडग लोकायुक्त पुलिस ने यह जाल बिछाया था। अधिकारियों ने बताया, “आज गडग लोकायुक्त पुलिस स्टेशन ने सफलतापूर्वक जाल बिछाया। आरोपी लोक सेवक को 5 लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।” इसके साथ ही यह भी बताया कि भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7(क) और 7(ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता विजय पुजार इसी जिले के चिंचाली के रहने वाले प्रथम श्रेणी के ठेकेदार हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- IYC Shirtless Protest: AI समिट में प्रदर्शन पर सियासत, पूर्व CM मायावती और जगन की नसीहत- देश की छवि न बिगाड़ें
विज्ञापन


जाल बिछा कर पकड़ा

लोकायुक्त के अधिकारियों ने कहा कि कथित रिश्वत की मांग लघु सिंचाई विभाग के अंतर्गत आने वाले कार्यों से जुड़ी थी। इसमें सड़क के किनारे रिटेनिंग दीवारों का निर्माण भी शामिल था। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने काम पूरा करने के लिए शिकायतकर्ता से 11 लाख रुपये की मांग की थी। जाल बिछाने के दौरान 5 लाख रुपये स्वीकार कर लिए गए। शिरहट्टी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले विधायक के साथ-साथ उनके निजी सहायक मंजुनाथ वाल्मीकि और गुरु नाइक को भी इस मामले के संबंध में हिरासत में लिया गया है।लोकायुक्त ने एक बयान में कहा कि आरोपी 1, 2 और 3 को हिरासत में ले लिया गया है और जांच जारी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Karnataka: स्वास्थ्य विभाग में 1000 नियुक्तियां, सीएम का दावा- डॉक्टरों समेत 5700 तबादलों में भ्रष्टाचार नहीं

उपमुख्यमंत्री ने क्या प्रतिक्रिया दिया
इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने व्यंग्यात्मक टिप्पणी करते हुए कहा कि भाजपा नेता बहुत ईमानदार हैं। वे इस देश में भ्रष्टाचार मुक्त हैं। लोकायुक्त को शायद कुछ गलत जानकारी मिली होगी। उन्होंने आगे कहा कि देखते हैं लोकायुक्त क्या कहते हैं। उसके बाद ही मैं प्रतिक्रिया दूंगा। कर्नाटक विधान परिषद में विपक्ष के नेता चालवाड़ी नारायणस्वामी ने कहा कि उन्हें विवरण की जानकारी नहीं है।  उनकी पार्टी रिश्वतखोरी को बर्दाश्त नहीं करती है। उन्होंने कहा कि वे पूरी जानकारी जुटाने के बाद ही टिप्पणी करेंगे, जबकि राज्य भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने कहा कि वे तथ्यों की पुष्टि करने के बाद ही जवाब देंगे। इस बीच, लमानी के समर्थकों ने लोकायुक्त की कार्रवाई की निंदा करते हुए आरोप लगाया कि इस षड्यंत्र के पीछे कांग्रेस सरकार का हाथ था। उन्होंने कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed