फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   karnataka BJP leader Yogeeshwara joins Congress set to be candidate in Channapatna Assembly bypoll

Karnataka: उपचुनाव से पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए योगीश्वर, चन्नपटना से हो सकते हैं उम्मीदवार

Wed, 23 Oct 2024 01:16 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 23 Oct 2024 01:16 PM IST
सार

कर्नाटक की संदूर और शिग्गांव विधानसभा सीटों के साथ चन्नपटना में भी उपचुनाव होंगे। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है और नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर है।

विज्ञापन
karnataka BJP leader Yogeeshwara joins Congress set to be candidate in Channapatna Assembly bypoll
कर्नाटक सीएम और डिप्टी सीएम से मिलते सीपी योगीश्वर - फोटो : एएनआई

विस्तार

हाल में विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सी. पी. योगीश्वर बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। पार्टी सूत्रों ने बताया कि उन्हें 13 नवंबर को चन्नपटना विधानसभा सीट से उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतारे जाने की संभावना है।
विज्ञापन


सोमवार को दिया था विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा
पूर्व मंत्री ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद दिन में मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार से मुलाकात की। योगीश्वर ने सोमवार को विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने हुबली में विधान परिषद के सभापति बसवराज होरट्टी को अपना इस्तीफा सौंपते हुए स्पष्ट कर दिया कि वह उपचुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन


कर्नाटक की तीन सीटों पर उपचुनाव हो रहे
कर्नाटक की संदूर और शिग्गांव विधानसभा सीटों के साथ चन्नपटना में भी उपचुनाव होंगे। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है और नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर है। जनता दल (एस) के प्रदेश अध्यक्ष और वर्तमान में केंद्रीय मंत्री एच. डी. कुमारस्वामी के मांड्या संसदीय क्षेत्र से लोकसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद चन्नपटना सीट खाली हुई है, जिसके चलते वहां उपचुनाव हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां फंसा पेंच
भाजपा द्वारा चन्नपटना सीट गठबंधन सहयोगी जद (एस) को दिए जाने के बाद अभिनेता से नेता बने योगीश्वर ने गठबंधन नेताओं से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने के संबंध में विचार करने की अपील की थी। उन्होंने यह भी कहा था कि टिकट नहीं मिलने पर वे निर्दलीय चुनाव लड़ने की योजना बना रहे हैं। योगीश्वर को जद (एस) के टिकट पर मैदान में उतारने की योजना थी, लेकिन वह इसमें रुचि नहीं ले रहे थे। इसके बजाय वह चाहते थे कि कुमारस्वामी उन्हें भाजपा उम्मीदवार के रूप में समर्थन दें, जो कुमारस्वामी और उनकी पार्टी को स्वीकार्य नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed