{"_id":"65f95c0e303e177e00091224","slug":"karnataka-bjp-jds-seat-sharing-arrangement-issue-lok-sabha-election-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: सीट बंटवारे मुद्दे पर जेडीएस नाराज, भाजपा नेता बोले- मामले को सौहार्दपूर्ण ढंग से हल कर लिया जाएगा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: सीट बंटवारे मुद्दे पर जेडीएस नाराज, भाजपा नेता बोले- मामले को सौहार्दपूर्ण ढंग से हल कर लिया जाएगा
Tue, 19 Mar 2024 03:08 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: श्वेता महतो
Updated Tue, 19 Mar 2024 03:08 PM IST
सार
सीट बंटवारे के मुद्दे पर नाराजगी जताते हुए जेडीस के प्रदेश अध्यक्ष एचडी कुमारस्वामी ने सोमवार को कहा था कि उन्हें विश्वास है कि क्षेत्रीय पार्टी को तीन से चार सीटें मिलेंगी। ऐसा बताया जा रहा कि भाजपा जेडीएस को दो सीट देना चाह रही है।
विज्ञापन
बीवाई विजयेंद्र
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
लोकसभा चुनाव से पहले कर्नाटक में सीट बंटवारे के मुद्दे पर जेडीएस ने नाराजगी जताई है। इस पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने विश्वास जताया कि इस मामले को सौहार्दपूर्ण ढंग से हल कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा और जेडीएस के बीच हर मुद्दे पर चर्चा हो रही है और जल्द ही इन चर्चाओं का सुखद परिणाम मिलेगा।
जो भी फैसला होगा, जेडीएस को स्वीकार होगा: विजयेंद्र
विजयेंद्र ने कहा, "कल रात मेरी हमारे राष्ट्रीय नेताओं के साथ बातचीत हुई, जिसके बाद मैंने पूर्व प्रधानमंत्री (एच डी देवेगौड़ा) से फोन पर बात की और आज सुबह एच डी कुमारस्वामी के साथ भी जानकारी साझा की।" उन्होंने मीडिया को बताया कि उन्हें विश्वास है कि सबकुछ ठीक होगा और जो भी फैसला होगा वह जेडीएस को भी स्वीकार होगा।
सीट बंटवारे के मुद्दे पर नाराजगी जताते हुए जेडीस के प्रदेश अध्यक्ष एचडी कुमारस्वामी ने सोमवार को कहा था कि उन्हें विश्वास है कि क्षेत्रीय पार्टी को तीन से चार सीटें मिलेंगी। ऐसा बताया जा रहा कि भाजपा जेडीएस को दो सीट देना चाह रही है। जेडीएस पिछले साल ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल हो गई थी और अब पार्टी ने भाजपा के साथ चुनावी गठबंधन किया है।
विज्ञापन
कोलार सीट देने को भाजपा तैयार नहीं
जेडीएस को तीन सीटों मांड्या, हासन और कोलार से चुनाव लड़ने की उम्मीद है। वहीं, देवेगौड़ा के दामाद डॉ. सी एन मंजूनाथ को भाजपा के टिकट पर बेंगलुरु ग्रामीण से उम्मीदवार बनाया गया है। सूत्रों के अनुसार, भाजपा कोलार सीट जेडीएस को देने के लिए तैयार नहीं है, जिस पर जेडीएस ने नाराजगी जताई है।
कांग्रेस के भाजपा नेता डीवी सदानंद गौड़ा से संपर्क करने की खबरों पर विजयेंद्र ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि सबकुछ ठीक होगा और वह भाजपा में बने रहेंगे। गौड़ा उत्तर बंगलूरू सीट से टिकट नहीं दिए जाने से नाराज हैं।